Dhurandhar के मेकर्स ने पाकिस्तानी को क्यों दिए लाखों रुपए? 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले बड़ा खुलासा

Published : Mar 16, 2026, 01:55 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए की कमाई की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक पाकिस्तानी को लाखों रुपए दिए। जानिए क्या है पूरा मामला.…

PREV
16
'धुरंधर' के 'हवा हवा' गाने को लेकर सिंगर का खुलासा

हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ARY Digital के रमजान शो शान-ए-सहूर में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने करियर और सुपरहिट गाने ‘हवा हवा’ के बारे में बात की, जिसे हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में इस्तेमाल किया गया है।

26
'धुरंधर' के मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर से ली थी इजाज़त

फिल्म 'धुरंधर' का का जिक्र किया तो सिंगर हसन जहांगीर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मेकर्स ने अधिकार लेकर गाना इस्तेमाल किया। बकौल हसन , "जी हां, मेकर्स ने मुझे 50,000 डॉलर दिए। पैसे भी दिए और इजाज़त भी ली।" अगर इस राशि को इंडियन करेंसी में कन्वर्ट करें तो यह लगभग 45 लाख रुपए होते हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

36
40 साल पुराना है ‘हवा हवा’ गाना

हसन जहांगीर ने इंटरव्यू में बताया, "पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था। लेकिन अब जो भी मेरे गाने इस्तेमाल करता है, वह पहले परमिशन लेता है और पैसे भी देता है। ‘हवा हवा’ 40 साल पहले आया था। मैंने इसे 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में लॉन्च किया था।"

46
'धुरंधर' में संजय दत्त की एंट्री में बजा गाना 'हवा हवा'

'धुरंधर' में 'हवा-हवा' गाना संजय दत्त के किरदार एसपी चौधरी असलम की एंट्री के दौरान सुनाई देता है। रेगिस्तान में ड्रग तस्करों का सामना करते हुए उनका स्टाइलिश सीन इस गाने के साथ और यादगार बन गया और सोशल मीडिया पर संजय दत्त की एंट्री की खूब चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar : The Revenge Paid Previews में बड़ा ट्विस्ट! इस मामले में लगेगा ऑडियंस को झटका

56
'धुरंधर' में सुनाई दिए कई पुराने गाने

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में कई क्लासिक गानों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें 'ना तो कारवां की तलाश है' (फिल्म बरसात की रात), 'रंभा हो' (उषा उत्थुप), 'पिया तू अब तो आजा' (फिल्म कारवां)जैसे गाने शामिल हैं।

66
असली घटनाओं से प्रेरित है फिल्म 'धुरंधर'

डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' दो फिल्मों की सीरीज का पहला भाग है। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान की अपराध और राजनीति की दुनिया में घुसपैठ करता है। इसमें 1999 IC-814 हाईजैक, 2001 संसद हमला और 2008 मुंबई हमले जैसी घटनाओं का जिक्र भी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories