'पाकिस्तान और वहां के लोग बुरे नहीं', मीका सिंह ने दिया ऐसा बयान कि मच सकता है बवाल!

Published : Oct 06, 2026, 12:13 PM IST
Mika Singh Controversial Statement

सार

मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के मुस्लिमों को लेकर अपनी राय रखी है। सिंगर ने पाकिस्तानी और दुबई के मुस्लिमों को अलग नजर से देखने पर सवाल उठाया और पाकिस्तानी सिंगर्स पर भी बात की।

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान, वहां के मुस्लिमों और पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर खुलकर बात की है। ‘बातें दिल से’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने 2019 में पाकिस्तान जाने का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि वहां कई मुस्लिम लोगों को गुरुद्वारों की सेवा और सफाई करते देखा। इसी संदर्भ में मीका ने सवाल उठाया कि भारत में पाकिस्तानी मुस्लिमों को अक्सर नकारात्मक नजर से क्यों देखा जाता है, जबकि दुबई के मुस्लिमों को लेकर धारणा अलग होती है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत आने को लेकर भी अपनी राय रखी और 2019 के उस विवाद को याद किया, जिसके बाद उन पर बैन लगा था।

मीका सिंह ने पाकिस्तानी मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?

पाकिस्तान में अपने अनुभव को याद करते हुए मीका ने कहा कि उन्होंने वहां मुस्लिम लोगों को गुरुद्वारों की सेवा करते और सफाई में मदद करते देखा। उन्होंने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर नकारात्मक धारणा पर भी सवाल उठाया। मीका ने कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं है। पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं। ये बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं। लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। ये मुझे आज तक नहीं समझ आया।”

पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत आने पर मीका का क्या कहना है?

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में परफॉर्म करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मीका ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई समस्या नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो हर कोई उनके लिए खड़ा हो जाता है। बॉलीवुड हर पाकिस्तानी सिंगर का स्वागत करता है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई कलाकार पाकिस्तान में निजी कार्यक्रम के लिए जाता है, वहां परफॉर्म करता है, पैसे लेकर भारत लौटता है, तो इसे अलग नजर से देखना चाहिए। मीका के मुताबिक, ऐसा सफर छिपकर नहीं होता और पूरी दुनिया को पता होता है कि कलाकार वहां गया है।

पाकिस्तान में परफॉर्म करने को लेकर मीका ने क्या कहा?

मीका ने याद किया कि वह उरी हमले से पहले वीजा लेकर पाकिस्तान गए थे। उनका कहना था कि किसी देश में परफॉर्म करना अपने आप में राजनीतिक बयान नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में सम्मान मिलता है तो उन्हें खुशी होती है। मीका ने कहा, “अगर पाकिस्तानी मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इस बात से खुश होना चाहिए। कम से कम कोई वहां जाकर परफॉर्म तो कर रहा है।”

2019 में मीका सिंह पर क्यों लगा था बैन?

2019 में कराची में एक प्री-वेडिंग समारोह में परफॉर्म करने के बाद मीका विवादों में घिर गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी रिश्तेदार से जुड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उनकी आलोचना हुई और AICWA व FWICE ने उनके काम पर रोक लगाने का ऐलान किया था। बाद में मीका की माफी के बाद उसी महीने बैन हटा दिया गया। उन्होंने कहा था कि यह पेशेवर कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था और उस समय पाकिस्तान जाना उन राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़ा नहीं था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पैसों की कमी नहीं, फिर भी नहीं खरीदते नया iPhone! विजय देवरकोंडा ने बताई तगड़ी वजह
Ramayana Set Fire Video: रामायण के सेट पर अचानक लगी आग, मच गई अफरा-तफरी!