'मिर्जापुर द मूवी' ने तीसरे मंगलवार को भी काटा गदर, इतिहास रचने के करीब पहुंची पंकज त्रिपाठी की फिल्म

Published : Sep 23, 2026, 08:23 AM IST
Mirzapur The Movie Day Collection

सार

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार करीब 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की भारत में कुल कमाई 219.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अभी थमा नहीं है। तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म करोड़ों रुपये कमा रही है। 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले फिर तेजी देखने को मिली। 'हनुमान अंश' के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी की इस मूवी ने भी अपनी पकड़ बना कर रखे हुए है।

19वें दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को करीब 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले तीसरे सोमवार को फिल्म ने करीब 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। 19वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 219.70 करोड़ रुपये हो गया है।

220 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

फिल्म अब 220 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन से महज करीब 30 लाख रुपये दूर है। ऐसे में अगले दिन यह आंकड़ा पार हो सकता है। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार जरूर पहले के मुकाबले कम हुई है, लेकिन फिल्म अब भी लगातार कलेक्शन कर रही है।

बॉलीवुड की बनने वाली है चौथी सुपरहिट फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 19 दिनों में भारत में 219.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की लागत के मुकाबले देखें तो अब तक इसने 129.70 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है। यानी फिल्म का ROI करीब 144.11% रहा है, जिसके आधार पर इसे हिट का दर्जा मिल चुका है।

सुपरहिट बनने के लिए कितना चाहिए?

अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की नजर सुपरहिट के आंकड़े पर है। 150% ROI हासिल करने के लिए फिल्म को करीब 225 करोड़ रुपये की नेट कमाई करनी होगी। फिल्म इस आंकड़े से सिर्फ 5.30 करोड़ रुपये दूर है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह रकम अगले दो दिनों में पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर फिल्म 225 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लेती है, तो यह 2026 की बॉलीवुड की चौथी सुपरहिट फिल्म बन जाएगी और ‘धुरंधर 2’, ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन और कई दूसरे कलाकार भी नजर आते हैं।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' भारत में 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर? 47वें दिन शानदार ग्रोथ के साथ कूटे इतने करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

लीक हुई इंटीमेट क्लिप से डर गई थी 'लस्ट स्टोरीज' की ये हीरोइन, तंग आ कर उठाया था ये कदम
'हनुमान अंश' भारत में 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर? 47वें दिन शानदार ग्रोथ के साथ कूटे इतने करोड़