
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 19: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन स्टारर 'मिर्ज़ापुर द मूवी' तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इसकी वर्ल्डवाइड कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म पहले ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 325 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसी बीच, 19वें दिन फिल्म ने अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है।
'मिजापुर द मूवी' की नजर अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म ने करीब 318 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 19वें दिन 317.32 करोड़ रुपये कमाने के बाद 'मिर्ज़ापुर द मूवी' इस आंकड़े से महज थोड़ी ही दूर है। ऐसे में 20वें दिन फिल्म के इसके आगे निकलने की उम्मीद है।
'मिर्ज़ापुर द मूवी' 317.32 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 2026 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई इस प्रकार हैं।
'मिर्ज़ापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह क्राइम थ्रिलर 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।