प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद बवाल मचा हुआ है। दोनों के पिताओं ने रिश्ते पर नाराजगी जताई है। फरमान के पिता और मोनालिसा के पापा के बयानों के बाद यह मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।
फरमान खान के पिता जफर अली ने मोनालिसा से अपने बेटे की शादी पर खुलकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह रिश्ता उन्हें स्वीकार नहीं है क्योंकि लड़की हिंदू है और उनका परिवार मुस्लिम जाट समाज से आता है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं इस शादी से खुश नहीं हूं। वह दूसरे धर्म की है और हम मुस्लिम जाट समाज से हैं। ऐसे में आगे परिवार में समस्या आ सकती है। फरमान ने हमें पहले कभी नहीं बताया कि वह शादी करने वाला है। हमें यह फैसला मंज़ूर नहीं।"
27
फरमान खान के भाई का भी फूटा गुस्सा
फरमान के भाई शमद का कहना है कि उन्हें इस शादी की जानकारी मीडिया से मिली। वे कहते हैं, "हमें फरमान की शादी के बारे में मीडिया से पता चला। उसने कभी नहीं बताया कि वह मोनालिसा से शादी करने वाला है। हम सिर्फ इतना जानते हैं कि दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन उसका यह फैसला ठीक नहीं है।"
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने भी अपनी बेटी की शादी को लेकर दुख जताया है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी फिल्मों में आगे बढ़ेगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि मेरी बेटी फिल्मों में काम करेगी और आगे बढ़ेगी। लेकिन अचानक पता चला कि उसने शादी कर ली। हमें समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया।"
47
घर लौटने को तैयार नहीं मोनालिसा
बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान ने केरल के एक मंदिर में शादी की। मोनालिसा ने बताया, "कुछ लोग केरल से आए थे और उन्होंने मेरी बेटी को फिल्म में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया था। हम उनके साथ केरल गए, लेकिन वहीं जाकर उसने फरमान से शादी कर ली।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।" जयसिंह के मुताबिक़, पुलिस ने यह कहकर उन्हें महेश्वर लौटा दिया कि मोनालिसा 18 साल की हो चुकी हैं और बालिग़ होने की वजह से वे अपनी मर्जी से शादी करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं। उन्होंने अपनी बेटी पर जादू-टोना होने का संदेह जताया है।
मोनालिसा के पिता की मानें तो महेश्वर के वार्ड नं. 9 स्थित उनके घर के बाहर लोगों और मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। उनके मुताबिक़, जब गुरुवार दोपहर 3 बजे वे छिपते-छुपाते घर के अंदर पहुंचे और वे अपनी बेटी के मामले में किसी से बात नहीं करना चाहते हैं। यह कहते-कहते उनकी आंखें भर आईं। उनके मुताबिक़, वे यह सोच रहे थे कि उनकी बेटी को हीरोइन के तौर पर आगे और फ़िल्में मिलेंगी, लेकिन उसे धोखे से फंसा लिया गया।
67
मोनालिसा-फरमान के गांव और सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
मोनालिसा और फरमान की शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। ना सिर्फ सोशल मीडिया, बल्कि कपल के गांव में भी यह सुर्खियां बटोर रहा है। मोनालिसा के पिता ने कहा, "अब हमारे पास ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा है। हम बस यही चाहते हैं कि हमारी बेटी सुरक्षित रहे और उसका करियर अच्छा बने।"
77
सीएम यादव से मोनालिसा के पिता की गुहार
मोनालिसा के पिता जय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उनके मुताबिक़, वे अपनी बेटी को लेकर एयरपोर्ट आ रहे थे, तभी कुछ लोग वहां आए और उसे लेकर चले गए। साथ ही उन्हें वहां से भगा दिया।उनकी मानें तो उन्हें यह मामला लव जिहाद का ही लग रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।