दिग्गज फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या ने शादी कर ली है। गुरुवार रात ईशा और उनके पति अभिषेक का वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की। तस्वीरों में देखें इस रिसेप्शन में कौन-कौन पहुंचा...
'मैंने प्यार किया' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' तक बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम का किरदार निभा चुके सलमान खान ईशा और अभिषेक को बधाई देने पहुंचे। वहीं, हाल ही में 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में रहीं रानी मुखर्जी ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।
28
आमिर खान सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में बेटे जुनैद खान के साथ दिखाई दिए तो वहीं प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी इस मौके पर नज़र आए।
सूरज बड़जात्या के बैनर राजश्री की ज्यादातर फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अनुपम खेर भी ईशा और अभिषेक को बधाई देने पहुंचे। उनके साथ अनिल कपूर भी नज़र आए। एवरग्रीन दिवा रेखा ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।
48
ईशा-अभिषेक के वेडिंग रिसेप्शन में नीना गुप्ता पहुंचीं, जिन्होंने सूरज बड़जात्या निर्देशित 'ऊंचाई' में महत्वपूर्ण रोल निभाया। वहीं सूरज बड़जात्या डायरेक्टेड 'हम साथ-साथ हैं' में सलमान खान के अपोजिट दिखीं सोनाली बेंद्रे भी खास आकर्षण का केंद्र रहीं।
पूनम ढिल्लन ने बेटी पलोमा ठकेरिया के साथ ईशा और अभिषेक को बधाई देने पहुंचीं। दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन को भी बड़जात्या के रिसेप्शन में देखा गया।
68
सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा और दामाद अभिषेक को बधाई देने बोमन ईरानी पत्नी के साथ पहुंचे तो वहीं सिंगर शान को भी इस खास मौके पर देखा गया।
78
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में संगीत दे चुके हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया के साथ रिसेप्शन में नज़र आए तो वहीं 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी के रोल में दिखीं रेणुका शहाणे पति और दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा के साथ ईशा और अभिषेक को बधाई देने पहुंचे।
88
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने रिसेप्शन में पहुंचकर ईशा और अभिषेक को बधाई दी तो वहीं एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी इस मौके पर दिखाई दीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।