अंडरवर्ल्ड डॉन की संगत ने बर्बाद कर दिया एक्ट्रेस का करियर, जेल से छूटी तो फिर नहीं मिला काम

Published : Jan 18, 2026, 08:40 AM IST

बॉलीवुडएक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज यानि 18 जनवरी को 51 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म साल 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। जानम समझा करो, सुरक्षा और तिरंगा जैसी मूवी में उनकी मौजूदगी रही।

PREV
15

मोनिका बेदी साल 1990 के दशक में बॉलीवुड और साउथ इंडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हुईं। खूबसूरत होने के साथ वे बेहद चंचल और महत्वाकांक्षी थीं। हालांकि सिनेमा के जरिए उनकी पहचान बन रही थीं। लेकिन उन्हें कम वक्त में शिखर पर पहुंचना था। उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे लोगों से नजदीकियां बढ़ा ली कि उनकी पूरी लाइफ ही दांव पर लग गई।

25

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ मोनिका बेदी का नाम जुड़ने के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया था। साल 1990 के दशक के अंत आते-आते हर अखबार की सुर्खियों में दोनों की मोहब्बत के किस्से बयां किए जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस कई सालों तक अबू सलेम के साथ विदेश में रहीं, इस दौरान उन्होंने फर्जी पासपोर्ट के ज़रिए यात्राएं की। अबू सलेम से नजदीकी की वजह से फिल्म मेकर ने उनसे किनारा कर लिया।

35

साल 2002 में पुर्तगाल में मोनिका बेदी और अबू सलेम को साथ में अऱेस्ट किया गया था। उन पर फर्जी दस्तावेज़ों और पासपोर्ट के इस्तेमाल का आरोप लगा। साल 2006 में उन्हें भारत प्रत्यर्पित यहां की पुलिस को सौंप दिया गया। भारत लौटने के बाद भी कई साल जेल में बिताा पड़े। यह दौर उनकी लाइफ के सबसे टफ दिनों में शामिल है।

45

भारत में जेल से छूटने के बाद मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉने से दूरियां बना चुकी थीं। हालांकि फिर किसी फिल्म निर्माता-निर्देशक ने उन्हें ना अप्रोच किया, ना अपनी फिल्म में काम दिया। हमेशा विवादित शख्स के साथ काम करने वाले बिग बॉस में जरुर उन्हें एंट्री मिल गई। हालांकि इसके बाद एक बर फिर व गुमनामी के सागर में खो गईं।

55

मोनिका बेदी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए भी वर्क आउट करती रहती हैं। वे कई मर्तबा इस बात को मान चुकी हैं, कि डॉन के साथ रिश्ते रखने की उन्होंने बड़ी कीमत चुकाई है। उनका करियर और लाइफ दोनों में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories