क्या Dacoit बचा पाएगी मृणाल ठाकुर की लाज, BOX OFFICE पर बैक टू बैक हुई 8 फिल्में Flop

Published : Apr 10, 2026, 10:19 AM IST

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ अदिवी शेष लीड रोल में हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये मूवी मृणाल पर लगे फ्लॉप एक्ट्रेस का टैग हटा पाएगी। आइए, देखते हैं उनकी आखिरी फिल्मों का हाल…

PREV
16
मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी रिलीज हो गई हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसे रिस्पॉन्स मिलता, ये तो पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद पता चलेगा। वैसे, आपको बता दें कि मृणाल सालों से एक हिट की तलाश में हैं। 

26
मृणाल ठाकुर बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप

मृणाल ठाकुर लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। 2023 से लेकर 2026 तक उन्होंने तकरीबन 8 फिल्मों में काम किया और ये सभी फ्लॉप रही। बता दें कि उनकी आखिरी हिट फिल्म सीता रमन थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें... Allu Arjun Raaka Budget: 800 करोड़ कहां और कैसे खर्च होंगे, जानें पाई-पाई का हिसाब

36
मृणाल ठाकुर की फ्लॉप फिल्में

मृणाल ठाकुर की गुमराह, लस्ट स्टोरी 2, आंख मिचौली, पिपा, ही नाना, द फैमिली स्टार, सन ऑफ सरदार 2 और दो दीवाने शहर में.. ये सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। इनमें से कोई भी मूवी अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई।

46
मृणाल ठाकुर को डकैत ए लव स्टोरी से उम्मीदें

मृणाल ठाकुर को अपनी फिल्म डकैत ए लव स्टोरी से काफी उम्मीदें हैं। ये एक हिंदी-तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। शेनेल देव द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक ऐसे कैदी की कहानी है जो उसे धोखा देने वाली महिला से बदला लेना चाहता है। फिल्म में रोमांचक डकैतियों के बीच एक गहरी इमोशनल लव स्टोरी देखने मिलेगी।

56
मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्में

मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार इसी साल आई फिल्म दो दीवाने शहर में नजर आईं थीं। उनकी अपकमिंग फिल्में है जवानी तो इश्क होना है, पूजा मेरी जान और राका हैं।

66
मृणाल ठाकुर का करियर

मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियलों से की थी। उन्होंने 2018 में लव सोनिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनकी एक हिंदी फिल्म सुपर 30 हिट रही। वे हिंदी के साथ मराठी और साउथ फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Vs Bhool Bhulaiyaa: क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे खुद का ये तगड़ा रिकॉर्ड?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories