नागिन 7 की जब शुरुआत हुई थी तो इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, अब इसकी पॉपुरैलिटी धीरे-धीरे कम हो रही, लेकिन मेकर्स ने इसकी कहानी इस बार ऐसा जबरदस्त ट्विस्ट डाला है, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। सीरियल में नाग गुरु की एंट्री हो रही है।
कलर्स टीवी के सीरियल नागिन 7 में मेकर्स काफी ट्विस्ट और टर्न्स लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो में अभी तक नागिन का कहर देखने को मिल रहा है। इसमें दिखाया कि नागिन अपने एक-एक दुश्मन को खत्म करने कई खौफनाक साजिश रचती है।
25
किससे है नागिन को सबसे बड़ा खतरा
नागिन 7 में अभी तक देखने मिला कि नागिनअपनी साजिश के चाल में सबको फंसाती है और दुश्मनों पर कहर बनकर टूट पड़ती हैं। लेकिन अब नागिन को जिससे सबसे ज्यादा खतरा है, वो आ गया है और ये और कोई नहीं बल्कि ड्रैगन है।
नानिग 7 के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि नागिन को अपने जाल में फंसाने के लिए ड्रैगन भेष बदलकर आएगा, फिर भी नानिग उसे पहचान लेगी। आगे एपिसोड में देखने मिलेगा कि ड्रैगन नागिन को जाल फंसाने की कोशिश करेगा।
45
आपस में भिड़ेंगे नागिन-ड्रैगन
नागिन 7 शो के आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा कि 'ड्रैगन पर्ल' के लिए ड्रैगन और नागिन के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। ड्रैगन, नागिन पर भारी पड़ता नजर आएगा। किसे मिलेगा 'ड्रैगन पर्ल' ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
55
कौन बचाएगा नागिन को
नागिन 7 का अपकमिंग एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। इसमें नाग गुरु की एंट्री होगी। नाग गुरु का रोल अक्षय कुमार प्ले कर रहे हैं, जिनकी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वो नागिन आहाना को फोन पर ड्रैगन के खतरे के बारे में बताएंगे और उसे हराने का तरीका भी बताएंगे। क्या नाग गुरु की तरकीब नागिन के काम आएगी.. ये आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।