Siblings Day: ये 10 TV स्टार्स है रियल लाइफ भाई-बहन, एक के बारे में जान लगेगा झटका
Siblings Day: टीवी सीरियलों में आप कई स्टार्स को देखते हैं और उनकी अदायगी भी पसंद करते हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे भी जो रियल लाइफ में भाई-बहन हैं और इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस पैकेज में आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

आलोक नाथ-विनीता मलिक
टीवी के संस्कारी बाबूजी के नाम से फेमस आलोक नाथ कई सीरियलों में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि उनकी बहन विनीता मलिक भी टीवी आर्टिस्ट हैं और कई शोज में काम कर चुकी हैं। ये दोनों भाई-बहन ये बहुत ही कम लोग जानते हैं।
वरुण बडोला-अलका कौशल
वरुण बडोला टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। वे कई हिट सीरिलयों का हिस्सा रहे हैं। वहीं, उनकी बहन अलका कौशल भी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कई शोज में काम कर चुकी हैं। अलका को दर्शकों ने ज्यादा निगेटिव रोल में ही देखा है।
ये भी पढ़ें... Week 13 TRP Shocker: अनुपमा का गेम ओवर! इन 3 सीरियल ने लगाई लंबी छलांग
जन्नत जुबैर-अयान जुबैर
जन्नत जुबैर रहमानी कई टीवी सीरियलों का हिस्सा रही हैं। वे कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, उनके भाई अयान जुबैर भी कई पॉपुलर टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। दोनों भाई-बहन को अक्सर मुंबई में स्पॉट किया जाता है। दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
रिद्धि डोगरा-अक्षय डोगरा
कम ही लोग जानते हैं कि कई हिट टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी रिद्धि डोगरा के भाई अक्षय डोगरा भी टीवी एक्टर हैं। दोनों भाई-बहन टीवी की दुनिया के काफी फेमस कलाकार हैं।
मिश्कत वर्मा-मिहिका वर्मा
मिश्कत वर्मा और मिहिका वर्मा दोनों भाई-बहन टीवी के कई हिट सीरियलों में काम कर चुके हैं। ये दोनों रियल लाइफ में भाई-बहन है, इसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं।
ये भी पढ़ें... YRKKH Spoiler Alert: अभिरा के साथ होगा भयानक गेम, कौन भरेगा अरमान के कान?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।