नागार्जुन की King 100 का फर्स्ट लुक आउट, दमदार अंदाज में दिखे एक्टर, शाहरुख खान से होगा बड़ा 'क्लैश'

Published : Aug 29, 2026, 05:20 PM IST
Nagarjuna King 100

सार

नागार्जुन की 100वीं फिल्म King 100 का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दमदार अंदाज में नजर आए एक्टर की फिल्म 24 दिसंबर को शाह रुख खान की ‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की मोस्ट अवेटेड मूवी 'किंग 100' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। नागार्जुन के 67वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी 100वीं फिल्म का टाइटल और पहला झलक वीडियो जारी किया। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनके नए अंदाज को देखकर खुश हो रहे हैं। मूवी देखने की बेचैनी बढ़ गई है।

नागार्जुन की 100वीं फिल्म है 'किंग 100'

'किंग 100' (King 100) नागार्जुन के करियर की 100वीं फिल्म है, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है। फिल्म का डायरेक्टर आर.ए. कार्तिक कर रहे हैं। पहली झलक में नागार्जुन बेहद स्टाइलिश और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो से संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद साधारण शुरुआत से आगे बढ़कर ताकत और दौलत की दुनिया में अपनी पहचान बनाता है।

रैग्स-टू-रिचेस कहानी की मिली झलक

फिल्म के फर्स्ट ग्लिम्प्स में नागार्जुन का किरदार गरीबी से अमीरी तक का सफर तय करता नजर आता है। प्रोमो में उनका लुक और डायलॉग फिल्म के बड़े कैनवास की ओर इशारा करते हैं। कहानी में राजनीति और सत्ता का एंगल भी देखने को मिल सकता है।

'किंग 100' के स्टार कास्ट कौन-कौन हैं?

नागार्जुन अक्किनेनी, तब्बू,सुष्मिता भट्ट, ऐश्वर्या राजेश, रवींद्र विजय और साई कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रा. कार्तिक ने फिल्म की कहानी लिखा है और वहीं, डायरेक्ट भी कर रहे हैं। वहीं, संगीत देवी श्री प्रसाद दे रहे हैं। फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज और Manam Enterprises के बैनर तले हो रहा है।

और पढ़ें:Netflix पर छाई 6 एपिसोड की ये इंडियन सीरीज, 40 देशों में मचा रही धूम, क्या आपने देखी?

शाहरुख खान की 'किंग' से टकराएगी

'किंग 100' की सबसे बड़ी चर्चा इसकी रिलीज डेट को लेकर है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी समय शाह रुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' (king) भी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर नागार्जुन और शाह रुख खान के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें: '100 लोगों के सामने शूट करना पड़ा था बोल्ड सीन', इस हीरोइन ने सुनाया करियर का सबसे चौंकाने वाला किस्सा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच बिगड़ी इमरान हाशमी की तबियत, डॉक्टर्स बोले- आराम करो
Toxic Advance Booking Day 4 : शनिवार को कैसा रहेगा 'टॉक्सिक’ का हाल? कितनी हुई एडवांस बुकिंग