क्रांतिवीर के 'प्रताप' से वेलकम के 'उदय शेट्टी' तक, कभी नहीं भूलेंगे नाना पाटेकर के 10 आइकॉनिक रोल

Published : Oct 08, 2026, 01:44 PM IST
Nana patekar iconic roles

सार

Nana Patekar Memorable Role: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके 10 यादगार किरदार चर्चा में हैं। जानें क्रांतिवीर के प्रताप, परिंदा के अन्ना सेठ से वेलकम के उदय शेट्टी तक के रोल।

Nana Patekar Iconic Roles: अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नाना पाटेकर को फिल्मों में उनके आइकॉनिक किरदारों के लिए जाना जाता है। चाहे फिल्म क्रांतिवीर में प्रताप का रोल हो या वेलकम में उदय शेट्टी, वे अपने हर एक किरदार में मानो जान डाल देते थे। जानते है, उनके ऐसे ही 10 यादगार किरदारों को।

'परिंदा' में अन्ना सेठ

विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' (1989) में नाना पाटेकर ने अन्ना सेठ नाम के खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया था। उनकी इस भूमिका को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन खलनायक किरदारों में गिना जाता है। फिल्म में नाना पाटेकर का अभिनय काफी प्रभावशाली रहा और इस किरदार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

'प्रहार' में मेजर प्रताप चौहान

नाना पाटेकर ने साल 1991 में आई फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' में आर्मी कमांडो मेजर प्रताप चौहान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका अंदाज काफी गंभीर और दमदार था। नाना पाटेकर ने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा था और फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

'तिरंगा' में पुलिस इंस्पेक्टर

साल 1993 की फिल्म 'तिरंगा' में नाना पाटेकर ने पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजीराव वाघले की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह राज कुमार के साथ नजर आए थे, जिन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था। नाना पाटेकर का पुलिस अधिकारी वाला यह किरदार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

ये भी पढ़ें : Nana Patekar Last Wish: क्या थी नाना पाटेकर की आखिरी ख्वाहिश? 3 साल पहले ही किया था खुलासा

'क्रांतिवीर' में प्रताप

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रांतिवीर' में नाना पाटेकर ने प्रताप का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। 'क्रांतिवीर' में शानदार अभिनय के लिए नाना पाटेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। यह किरदार उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में शामिल रहा।

'वजूद' में सिरफिरा आशिक

एन. चंद्रा की 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'वजूद' में नाना पाटेकर ने एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार माधुरी दीक्षित से प्यार करता है। फिल्म में उनके द्वारा कही कविता 'कैसे बताऊं कि तुम मेरे लिए क्या हो...' भी काफी यादगार रही। नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित की यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी।

'अब तक छप्पन' में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

साल 2004 में आई 'अब तक छप्पन' में नाना पाटेकर ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट साधु आगाशे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका किरदार शांत स्वभाव का था, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उनका दमदार अंदाज सामने आता है। नाना पाटेकर के इस अभिनय को भी काफी सराहा गया था।

ये भी देखें : Nana Patekar Death: 'मरने के बाद मिलेगी मां', जिंदगी और मौत पर कही नाना की बात क्यों हो रही वायरल

'वेलकम' के उदय शेट्टी ने खूब हंसाया

नाना पाटेकर ने अपनी गंभीर भूमिकाओं के साथ कॉमेडी में भी खूब नाम कमाया। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' में उन्होंने डॉन उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। उदय शेट्टी के किरदार में नाना पाटेकर का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म में उनके डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग आज भी लोगों को याद है।

'अपहरण' में तबरेज आलम

नाना पाटेकर ने 'अपहरण' (2005) में तबरेज आलम का यादगार किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, बिपाशा बसु, अयूब खान, मुरली शर्मा, यशपाल शर्मा और मोहन अगाशे ने भी काम किया।

'राजनीति' में भी अलग अंदाज

नाना पाटेकर ने फिल्म 'राजनीति' (2010) में बृज गोपाल की भूमिका निभाई। वे रामनाथ राय के दत्तक पुत्र, भारती प्रताप के भाई और पृथ्वीराज प्रताप के गुरु बने, जिन्होंने जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। उनका चरित्र आंशिक रूप से भगवान कृष्ण पर आधारित था।

'नटसम्राट' में गणपतराव बेलवलकर

मराठी सिनेमा की इस मास्टरपीस मूवी में नाना पाटेकर ने गणपतराव बेलवलकर का यादगार रोल निभाया था। अकेले पड़े थिएटर के एक बुजुर्ग और दिग्गज कलाकार का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों की आंखें भिगो दी थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

नाना पाटेकर की ये 7 फिल्में OTT पर जरूर देखें Gen Z, तब समझ आएगा क्यों हैं लीजेंड
नाना पाटेकर के आखिरी 3 घंटे: दोस्त को मैसेज से 45 मिनट के CPR तक, कैसे कुछ घंटों में सब बदल गया?