
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, वह बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे जो फिल्मों के साथ अपनी बेबाक शख्सियत के लिए जाने जाते थे। पर्दे पर दमदार आवाज, वजनदार डॉयलॉग से गुस्सैल किरदारों ने उन्होंने दर्शकों के मन में खास पहचान बनाई लेकिन असल जिंदगी में भी उनका तेज मिजाज हमेशा सुर्खियों में रहा। नाना पाटेकर की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई विवाद हैं, जिन्हें लोग अक्सर याद करते हैं। कभी शूटिंग के दौरान डायरेक्टर से विवाद हुआ तो कभी सेट पर थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं 2018 में तनुश्री दत्ता ने आरोपों ने #Meetoo मूवमेंट को हवा दी।
नाना पाटेकर की लाइफ से सबसे बड़ा विवाद 2018 में सामने आया। जब एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि 2008 की फिल्म 'Horn Ok Pleassss' की शूटिंग के दौरान पाटेकर ने उन्हें असहज किया। इस मामले को इतनी हवा मिली कि बॉलीवुड में #MeToo आंदोलन को जोरदार तरीके से चर्चा में ला दिया। नाना पाटेकर ने आरोपों से इनकार किया था। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचने पर 2019 में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का हवाला देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। बाद में मार्च 2025 में मुंबई की एक अदालत ने संबंधित मामलों को बंद कर दिया।
नाना पाटेकर और निर्देशक विदु विनोद चोपड़ी की फिल्म "परिंदा" आज भी लोगों के जहन में है। भले यह सिनेमाघरों में हिट साबित हुई हो लेकिन इसके सेट पर कुछ भी शांत नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान चोपड़ा ने बताया था कि शूटिंग के दौरान नाना और उनके बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई और उनका कुर्ता फट गया। इस किस्से ने नाना की 'गुस्सैल लेकिन बेहद प्रतिभाशाली' छवि को और मजबूत किया।
नाना पाटेकर और संजय लीला भंसाली ने 'खामोश द म्यूजिकल' में साथ काम किया था। फिल्म में नाना ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जो सुन और बोल नहीं सकता था। नाना ने बाद में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर उनकी भंसाली से बहस हो गई थी। सीन में उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आता है और भंसाली चाहते थे कि नाना का किरदार पीछे मुड़कर प्रतिक्रिया दे। नाना का सवाल था कि अगर उनका किरदार सुन नहीं सकता तो उसे पीछे क्या हो रहा है, इसका पता कैसे चलेगा? यह रचनात्मक मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों ने इसके बाद दोबारा साथ काम नहीं किया। नाना ने बाद में माना कि बहस के दौरान उनके शब्द काफी कड़े थे।
नाना पाटेकर के गुस्से से जुड़ा एक और किस्सा फिल्म "दिशा" की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। जिसे खुद डायरेक्टर सई परांजपे ने साझा किया था। परांजपे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन चप्पल को लेकर छोटी-सी बात पर नाना का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने तक की बात कह दी थी।निर्देशक ने यह भी बताया कि बाद में नाना शांत हुए और अगले दिन वापस काम पर लौट आए।
नाना पाटेकर की गुस्सैल छवि का असर उनके करियर पर भी पड़ा था। अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर ने कहा था कि उन्होंने शुरुआत में नाना को अपनी फिल्म 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं' में लेने से मना कर दिया था। उस समय नाना की 'परिंदा' के सेट पर हुए विवाद की चर्चा थी और पालेकर को लगा कि नाना उस किरदार के लिए बहुत ज्यादा कठोर व्यक्तित्व वाले हैं। लेकिन नाना ने हार नहीं मानी। उन्होंने कई दिनों तक रिहर्सल की और खुद को उस किरदार के मुताबिक ढालने की कोशिश की। आखिरकार पालेकर ने उन्हें फिल्म में लिया।
नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी ने बाद में 'वेलकम' में उदय-मजनू बनकर दर्शकों को खूब हंसाया, लेकिन दोनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी चर्चा में रहा है।नाना ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दौर के काम और 'परिंदा' से जुड़े अनुभवों पर बात करते हुए इंडस्ट्री में उस समय की प्रतिस्पर्धा और रिश्तों का जिक्र किया था। उनके और अनिल कपूर के बीच करियर के शुरुआती दौर से जुड़े किस्से बाद में काफी चर्चा में आए।
नाना पाटेकर की शख्सियत को लेकर सबसे लगातार चर्चा उनके गुस्से की रही है। कई निर्देशकों और सहकर्मियों ने अलग-अलग मौकों पर उनके तेज मिजाज से जुड़े किस्से सुनाए हैं। इससे इतर नाना की इसी बेबाक और तीखी छवि के साथ उनकी सामाजिक सक्रियता भी सामने आती रही है। किसान परिवारों की मदद के लिए उन्होंने नाम फाउंडेशन के जरिए काम किया। 2015 में उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित और किसान आत्महत्याओं से प्रभावित परिवारों की स्थिति ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया था। हाल ही में लेखक रणबीर पुष्प ने भी नाना की इसी दूसरी छवि का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने किसानों की मदद के लिए महंगी कार खरीदने का फैसला तक छोड़ दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।