Nana Patekar Death: भगवान पर विश्वास लेकिन मंदिर से परहेज! नाना पाटेकर ने खुद बताई थी इसकी वजह

Published : Oct 08, 2026, 11:45 AM IST
Nana Patekar Death

सार

Nana Patekar Death News: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Nana Patekar Latest News: नाना पाटेकर बॉलीवुड को बड़े कलाकरों में से एक थे। उनके निधन के बाद उनके फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी कही पुरानी बातें भी चर्चा में हैं। इनमें भगवान और मंदिर को लेकर उनकी सोच भी शामिल है। नाना पाटेकर भगवान में आस्था रखते थे, लेकिन मंदिर जाकर पूजा करने को जरूरी नहीं मानते थे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जानबूझकर मंदिर नहीं जाते। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। जानें जानें मंदिर जाने से क्यों परहेज करते थे नाना पाटेकर…

इंटरव्यू में खुद कही थी ये बात

नाना पाटेकर ने 5 मार्च 2006 को Times of India को दिए एक इंटरव्यू में भगवान और अपनी आस्था को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह भगवान को मानते हैं, लेकिन धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे मंदिर जाने में कम विश्वास रखते हैं उन्हें नहीं लगता कि मंदिर जाकर भगवान को खुश करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए धर्म का मतलब किसी को नुकसान पहुंचाए बिना खुशी पाना और देना है।

एक और इंटरव्यू में दोहराई थी ये बात

नाना पाटेकर ने जून 2024 में The Lallantop को दिए इंटरव्यू में भी भगवान को लेकर अपनी सोच बताई थी। उनसे पूछा गया था कि क्या वह भगवान को मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान पर श्रद्धा है, लेकिन वह मंदिर जाकर भगवान से बार-बार कुछ मांगने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने इंसान को मिले जीवन और अपने कर्म को ज्यादा महत्व देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भगवान पर विश्वास न होने की बात नहीं है, बल्कि उनका नजरिया अलग है।

मंदिर न जाने का यही है नाना का नजरिया

नाना पाटेकर की बातों से साफ है कि उनके लिए भगवान में आस्था सिर्फ मंदिर जाने तक सीमित नहीं है। उनका जोर अच्छे कर्म, इंसानियत और अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने पर रहा है। इसी वजह से वह भगवान में विश्वास रखते हुए भी मंदिर जाने को जरूरी नहीं मानते थे।


PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nana Patekar Last Wish: क्या थी नाना पाटेकर की आखिरी ख्वाहिश? 3 साल पहले ही किया था खुलासा
Nana Patekar MLC Case: क्या होता है मेडिको-लीगल केस? जानिए नाना पाटेकर की मौत के बाद क्यों दर्ज हुआ?