नाना पाटेकर कभी पेंट करते थे जेब्रा क्रॉसिंग, करोड़ों की संपत्ति के बाद भी दिखावे से रहे कोसों दूर

Published : Oct 08, 2026, 02:28 PM IST
Nana Patekar Simplicity

सार

Nana Patekar Simplicity: नाना पाटेकर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस है, जहां वे खेती करते थे। हालांकि, इतनी प्रॉपर्टी के बावजूद वो बेहद सादगीभरा जीवन जीते थे। दिखावे से वो कोसों दूर थे।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। नाना शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। 69 साल के नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में हुआ था। उन्होंने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'गमन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बेहद कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले नाना पाटेकर कभी जेब्रा क्रॉसिंग पेंट किया करते थे।

फिल्मों में आने से पहले सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करते थे

नाना पाटेकर सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि अच्छे स्केच आर्टिस्ट भी हैं। अपनी कला के जरिए वह कई बड़े मामलों में मुंबई पुलिस की मदद भी कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले नाना ने सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम भी किया था। उनके जीवन का यह दौर बताता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी साधारण परिस्थितियों से की थी।

शौक नहीं, जरूरत ने बनाया एक्टर

  • नाना पाटेकर कई बार अपने फिल्मी सफर को लेकर कह चुके हैं कि वह फिल्मों में किसी शौक की वजह से नहीं आए थे।
  • उनके मुताबिक, जरूरत ने उन्हें अभिनेता बनाया। यही वजह है कि नाना पाटेकर ने पूरा जीवन बेहद सामान्य और सादगीभरी जिंदगी जीते हुए बिताया।
  • करोड़ों की संपत्ति और शोहरत होने के बावजूद उनकी लाइफस्टाइल में जरा भी दिखावा नजर नहीं आता था।
  • नाना पाटेकर ने अप्लाइड आर्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। अभिनय के साथ-साथ कला में भी उनकी गहरी रुचि रही है।

पुणे के पास 27 एकड़ में फैला है नाना पाटेकर का फार्महाउस

  • नाना पाटेकर के पास पुणे के पास खड़कवासला में करीब 27 एकड़ में फैला एक आलीशान फार्महाउस है।
  • शहर की भागदौड़ और भीड़ से दूर यह जगह नाना को काफी पसंद थी। जब भी उन्हें आराम और सुकून के लिए समय चाहिए होता था, वह अपने इसी फार्महाउस पर जाना पसंद करते थे।
  • यही वजह है कि अब नाना का अंतिम संस्कार भी यहीं पर किया जाएगा। नाना पाटेकर के इस फार्महाउस का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग के लिए भी हो चुका है।
  • डायरेक्टर संगीत सिवान की साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'एक : द पावर ऑफ वन' की शूटिंग भी नाना के इसी फार्महाउस में हुई थी।

फार्महाउस के आसपास खेती करते थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर सिर्फ फार्महाउस के मालिक ही नहीं, बल्कि यहां खेती से भी जुड़े रहते थे। वह फार्महाउस के आसपास धान, गेहूं और चना जैसी फसलें उगाते थे। उनके इस फार्महाउस में करीब 7 कमरे और एक बड़ा हॉल है। घर की सजावट भी नाना की पसंद और उनके साधारण व्यक्तित्व के मुताबिक की गई है। यहां सिंपल वुडन फर्नीचर और टेराकोटा फ्लोरिंग देखने को मिलती है। बताया जाता है कि नाना पाटेकर के इस फार्महाउस की कीमत 12 करोड़ से भी ज्यादा है।

फार्महाउस में गाय-भैंस और कई तरह के पौधे

नाना पाटेकर के फार्महाउस के आसपास कई तरह के पौधे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में दुधारू गाय-भैंस भी हैं। यानी नाना की यह प्रॉपर्टी सिर्फ आराम करने की जगह नहीं है, बल्कि खेती और ग्रामीण जीवन से भी जुड़ी हुई है।

किसानों की मदद के लिए भी जाने जाते थे नाना पाटेकर

  • नाना पाटेकर किसानों की मदद के लिए भी जाने जाते थे। साल 2015 में मराठवाड़ा और लातूर के सूखाग्रस्त किसानों के लिए उन्होंने सरकार से पहले मदद पहुंचाने की कोशिश की थी।
  • नाना ने करीब 100 किसान परिवारों को 15-15 हजार रुपये के चेक दिए थे। किसानों की मदद के लिए वह एक एनजीओ भी चलाते थे।
  • नाना पाटेकर की जिंदगी का यह पहलू बताता है कि करोड़ों की संपत्ति और फिल्मी शोहरत के बावजूद वह जमीन से जुड़े रहना पसंद करते थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्रांतिवीर के 'प्रताप' से वेलकम के 'उदय शेट्टी' तक, नहीं भूलेंगे नाना पाटेकर के 10 आइकॉनिक रोल
नाना पाटेकर की ये 7 फिल्में OTT पर जरूर देखें Gen Z, तब समझ आएगा क्यों हैं लीजेंड