Viral Video: कौन है साउथ के सुपरस्टार की यह बेटी, जिसके वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी!

Published : May 31, 2026, 07:57 AM ISTUpdated : May 31, 2026, 07:58 AM IST
Tejaswini Nandamuri daughter of Nandamuri Balakrishna Viral Video

सार

Viral Star Daughter: क्या नंदामुरी बालकृष्ण की बेटी तेजस्विनी अब फिल्मों में कदम रखने वाली हैं? आखिर उनके डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर इतनी सनसनी क्यों मचा दी? क्या शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को एक्टिंग डेब्यू के सपने दिखा दिए? या फिर वह पर्दे के पीछे ही रहेंगी? जानिए पूरा मामला।

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण की छोटी बेटी तेजस्विनी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। पॉपुलर कोरियोग्राफर भानु मास्टर के साथ उनका एक डांस वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली तेजस्विनी ने इस वीडियो में अपने आत्मविश्वास, शानदार एक्सप्रेशंस और ग्रेसफुल डांस मूव्स से सभी का ध्यान खींच लिया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिलहाल उनका फोकस फिल्मों में एक्टिंगनहीं, बल्कि क्रिएटिव और प्रोडक्शन से जुड़े कामों पर है।

भानु मास्टर के साथ नंदामुरी तेजस्विनी के डांस वीडियो ने मचाई धूम

नंदामुरी तेजस्विनी का हालिया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पॉपुलर कोरियोग्राफर भानु मास्टर के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। उनके आत्मविश्वास, सहजता और कैमरे के सामने मौजूदगी ने दर्शकों को प्रभावित किया है।सबसे खास बात यह है कि तेजस्विनी आमतौर पर सार्वजनिक मंचों और कैमरे से दूरी बनाए रखती हैं। ऐसे में उनका यह अंदाज फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा।

 

 

कौन हैं नंदामुरी तेजस्विनी?

भले ही तेजस्विनी एक्टिंगकी दुनिया से दूर रही हों, लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सक्रिय भूमिका किसी से छिपी नहीं है। वह लंबे समय से अपने पिता नंदामुरी बालकृष्ण से जुड़े कई क्रिएटिव और प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि बालकृष्ण की कई प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण क्रिएटिव फैसलों के पीछे तेजस्विनी की अहम भूमिका रहती है।

'अनस्टॉपेबल' शो से भी जुड़ चुका है नाम

तेजस्विनी का नाम सुपरहिट टॉक शो 'अनस्टॉपेबल' की क्रिएटिव टीम से भी जुड़ा रहा है। यह शो तेलुगु दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलर हुआ था और इसकी सफलता में उनकी भागीदारी की चर्चा भी इंडस्ट्री में होती रही है। डांस वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या तेजस्विनी जल्द ही फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएंगी? हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल उनका एक्टिंगमें आने का कोई इरादा नहीं है। परिवार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उनका पूरा ध्यान कंटेंट डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और क्रिएटिव मैनेजमेंट पर है।

फैंस को तेजस्विनी में नजर आया स्टार मटेरियल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि तेजस्विनी में बड़े पर्दे पर सफल होने के लिए जरूरी आत्मविश्वास, आकर्षण और स्क्रीन प्रेजेंस मौजूद है। यही वजह है कि उनका वीडियो सामने आते ही एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि अभी तक किसी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल तेजस्विनी अपने पारिवारिक, व्यावसायिक और क्रिएटिव दायित्वों के साथ-साथ अपने वायरल डांस वीडियो की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Peddi Ticket Price: कितने में बिक रही राम चरण की फिल्म की टिकट, हर दिन होंगे कितने शो?
'दृश्यम 3' के शोर में चुपचाप आई इस फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 9 दिन में की बजट से 3 गुना कमाई