Nawazuddin Siddiqui इन 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, ये थी उनकी पहली मूवी

Published : May 19, 2026, 10:37 AM IST

Nawazuddin Siddiqui Upcoming Films: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1974 को बुढाना में हुआ था। अपने करियर में कई तरह के रोल प्ले करने वाले नवाज की अदायगी के कई दीवाने हैं। जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 

PREV
17
52 साल के हुए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

52 साल के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी डेब्यू के साथ ही लगातार फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया तो वे कई कैरेक्टर रोल में भी नजर आए। बर्थडे पर जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में...

27
फिल्म सेक्शन 108

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्मों में से सबसे चर्चित फिल्म सेक्शन 108 हैं। हालांकि, कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म रोमांचक ड्रामा होने की उम्मीद है। इसमें उनके साथ रेजिना कैसेंड्रा लीड रोल में हैं। डायरेक्टर रशिक खान हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें.. Karuppu बनी सूर्या की छठी 100 करोड़ी मूवी, जानें इस लिस्ट में और कौन सी फिल्में?

37
फिल्म नूरानी चेहरा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन की फिल्म नूरानी चेहरा भी चर्चा में है। इसने नवाज ब्रिगेडियर वीरेंद्र "वीर" चौहान, एजेंट बीएसएफ, डीआईए के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

47
फिल्म संगीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एल्नाज नोरौजी फिल्म संगीन भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। इसमें नवाज डीसीपी देव प्रसाद का रोल करते नजर आएंगे।

57
फिल्म तुम्बाड 2

मोस्ट अवेटेड फिल्म तुम्बाड 2 में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। इसका पहला पार्ट तुम्बाड अपनी रहस्यमय, पौराणिक कहानी और आकर्षक सीन्स के कारण काफी पॉपुलर रहा था। सीक्वल ने पहले ही फैन्स के बीच उत्साह जगा दिया है। सोहम शाह के साथ वाली ये फिल्म 2027 में आएंगी।

67
फिल्म द ग्रेट एस्केप फरार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म द ग्रेट एस्केप फरार की शूटिंग फिलहाल जारी है। इसमें वे एक फिजिक टीजर के रोल में दिखेंगे। 2027 में आने वाली इस फिल्म में इलिया वोलोक, निमिषा सजयन, विक्रम कोचर भी हैं।

77
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली फिल्म कौन सी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली फिल्म आमिर खान की सरफरोश थी। हालांकि, इसमें उनका छोटा रोल था। शुरुआत में लोग पहचान ही नहीं पाए थे ये नवाज हैं। इसमें उन्होंने 40 सेकंड का रोल किया था, जिसने उनकी किस्मत बदल दी थी। दरअसल, ये रोल उनके दोस्त के लिए था, पर वो शूटिंग करने नहीं आया और रोल नवाज को मिल गया।

ये भी पढ़ें.. Peddi Trailer में दिखे ये 7 स्टार्स, एक के लुक ने चौंकाया-पहचानना हुआ मुश्किल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories