Actress Real Life Story: उस दिन बेटी की बात सुन मैं मर गई थी...नीलम कोठारी का झलका दर्द

Published : Mar 17, 2026, 05:12 PM IST

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने अपने निजी जिंदगी से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। जिसे सुनकर फैंस भावुक हो गए। जब उनकी बेटी को उनके तलाक और दूसरी शादी के बारे में अचानक पता चला, तो उनके पास कहने को कुछ शब्द नहीं थे। 

PREV
16

90 के दशक में कई हिट फिल्मों काम कर चुकी अदाकारा नीलम कोठारी की रियल लाइफ उतार-चढ़ाव भरा रहा। शादीशुदा जिंदगी में कई परेशानी आई। लेकिन वो उन सबसे बाहर निकली , लेकिन बेटी की एक बात ने उन्हें अंदर से हिला दिया। उनके पास जवाब देने के लिए शब्द नहीं बचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को उनके तलाक के बारे में जिस तरह पता चला, वो पल उनके लिए बेहद शॉकिंग था।

26

बेटी को ऐसे पता चला तलाक का सच

एक इंटरव्यू में नीलम ने बताया कि एक दिन जब वह घर लौंटी, तो माहौल बिल्कु शांत था। उनकी बेटी अचानक उनके पास आई और बोली, ' मम्मा, आपने कभी नहीं बताया कि आपका डिवोर्स हुआ था। आपने दूसरी शादी भी कर ली है।” यह सुनकर नीलम पूरी तरह हैरान रह गईं। उन्हें समझ ही नहीं आया कि बेटी को यह बात कैसे पता चली।

36

नीलम ने पूछा कहां से पता चला?

नीलम ने बताया कि जैसे ही उसने ये लाइन बोली मैं मर गई...मेरे पास शब्द ही नहीं था। लेकिन अंदर से हिम्मत जुटाकर पूछा कि आपको कहां से पता चला। तब बेटी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इंटरनेट पर आपके बारे में सर्च कर रही थी, जहां से पता चला। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी इस तरह उनके अतीत के बारे में जान जाएगी।

46

पहली शादी रही बेहद मुश्किल

नीलम की पहली शादी यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। उन्होंने खुलासा किया कि शादी के दौरान उनसे कई चीजें बदलने के लिए कहा गया। नाम बदलने, कपड़े बदलने यहां तक की खानपान पर भी रोक लगाया गया था। लेकिन जब बात उनकी पहचान पर आई, तो उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया।

56

साल 2011 में दूसरी शादी

नीलम कोठारी ने साल 2011 में दूसरी शादी एक्टर समीर सोनी से की। उसके बाद साल 2013 में बेटी अहाना को गोद लिया था। 

66

बेटी के साथ क्लोज बॉन्डिंग

नीलम कोठारी अहाना के साथ सुंदर-सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनकी बेटी के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। वो अपने पति, बच्ची के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

और पढ़ें: Salim khan Health Update: सलमान खान के पिता एक महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, अब कैसी है हालत?

R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories