नवंबर का आखिरी हफ्ता OTT पर धमाल मचाने आ रहा है। 23 से 29 नवंबर 2026 के बीच 'हनुमान अंश', 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' से लेकर 'स्वीटपी' तक कई बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होंगी। नेटफ्लिक्स, सोनीलिव और जियोहॉटस्टार पर क्या आ रहा है, देखिए पूरी वॉचलिस्ट।
विशाल चतुर्वेदी की लिखी और डायरेक्ट की गई यह हिंदी भक्ति ड्रामा लक्ष्मण दास शर्मा के शुरुआती जीवन और आध्यात्मिक बदलाव से प्रेरित है, जो आगे चलकर पूजनीय गुरु नीम करोली बाबा के नाम से जाने गए।
28
Drishyam: The Conclusion (फिल्म)
स्ट्रीमिंग डेट: 27 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: Netflix
अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं। लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर की तीसरी किस्त में सैम की रहस्यमयी मौत के सालों बाद भी विजय और उसके परिवार का अतीत अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
38
Dhai Chaal (सीरीज)
स्ट्रीमिंग डेट: 27 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर बनी इस ड्रामा सीरीज में मयूर भारद्वाज (गगन अरोड़ा) कॉलेज की राजनीति में उतरता है। दोस्तों के साथ वह कैंपस की दुश्मनी और सत्ता की जंग में अपने पुराने मेंटर से भिड़ता है।
48
The Hunchback, Soul of Paris (फिल्म)
स्ट्रीमिंग डेट: 27 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: Netflix
1830 के पेरिस शहर में हैजा फैला है। कुबड़े पत्थर-मिस्त्री क्वासिमोडो (विंसेंट कैसेल) पर मेडिकल प्रयोगों की नजर है। वह अपनी चाहत एग्नेस को बचाते हुए राजनीतिक उथल-पुथल में फंस जाता है।
58
Sweetpea (सीरीज)
स्ट्रीमिंग डेट: 26 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
चुपचाप रहने वाली, बुलिंग झेल चुकी रियानन लुईस (एला परनेल) पिता की मौत और पुराने बुली की वापसी के बाद टूट जाती है और उसे हत्या का खतरनाक शौक लग जाता है। यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है।
68
Fool Night (सीरीज)
स्ट्रीमिंग डेट: 26 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: Netflix
जापानी एनिमे सीरीज, जिसमें गरीबी और मां की बीमारी से जूझते तोशिरो कामिया की कहानी है। पौधे मर रहे हैं, ऑक्सीजन घट रही है और इंसान 'ट्रांसफ्लोरेशन' तकनीक से खुद को पौधों में बदल रहा है।
78
Blade Runner 2099 (सीरीज)
स्ट्रीमिंग डेट: 25 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
कोरा (हंटर शेफर) अतीत से भागकर ब्लेड रनर बन जाती है। मरते रेप्लिकेंट ओल्वेन (मिशेल येओ) के साथ वह एक भगोड़े को खोजती है, जिसके राज टूट चुके लॉस एंजिलिस का भविष्य खतरे में डाल सकते हैं।
88
Notebook 90s – Kadhal Flashback (सीरीज)
स्ट्रीमिंग डेट: 23 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म: SonyLIV
गौतम (मुजम्मिल इलियास) और गायत्री (युवा) की यह तमिल रोमांटिक सीरीज स्कूल की एक शरारत से शुरू होती है और धीरे-धीरे पहले प्यार में बदल जाती है। कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।