
सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी व्यूवर्स के लिए स्पेशल रहने वाला है। इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का लगेगा। ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिनमें हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर क्राइम-थ्रिलर, हॉरर-कॉमेडी और कॉमेडी तक अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। आइए बताते हैं, उनके नाम और वो किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होंगे।
इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) का नाम शामिल है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी उन युवा क्रांतिकारियों पर केंद्रित है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का रास्ता चुना था।
क्राइम और एक्शन पसंद करने वालों के लिए 'घमासान' (Ghamasaan) खास हो सकती है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
अगर आपको ऑफिस और न्यूजरूम की कहानियां पसंद हैं तो 'द पेपर सीजन 2' (The Paper Season 2) आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। यह सीरीज 9 सितंबर को JioHotstar पर वापसी कर रही है। दूसरे सीजन में Toledo Truth Teller के न्यूजरूम की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें न्यूजरूम की राजनीति और निजी रिश्तों की उलझनों को दिखाया जाएगा।
10 सितंबर को Netflix पर 'चुंबक' (Chumbak) रिलीज होगी। यह कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक ऑप्शन हो सकती है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में आप अपनी फैमिली के साथ आप इस सीरीज को एन्जॉय कर सकते हैं।
हॉरर-कॉमेडी के शौकीनों के लिए 'अली बाबा और 40 भूत' Ali Baba Aur 40 Bhoot भी इस हफ्ते मनोरंजन का अलग स्वाद लेकर आएगी। यह सीरीज 11 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी। कहानी में 40 भटकती आत्माओं से जुड़ा रहस्य सामने आता है। एक न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी मिलकर इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं।
एक्शन और इंटरनेशनल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए 'फौदा सीजन 5' (Fauda Season 5) भी 8 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रहा है। ऐसे में इस हफ्ते OTT पर भारतीय कंटेंट के साथ इंटरनेशनल सीरीज का भी अच्छा ऑप्शन है।
और पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।