रिलीज के 3 दिन में ही कमा डालें 1300 करोड़, Dhurandhar 2 नहीं...इस फिल्म का दुनिया भर में जलवा

Published : Mar 26, 2026, 02:51 PM IST

Project Hail Mary: ‘धुरंधर 2’ का नाम भले ही भारत में गूंज रहा हो, लेकिन दुनिया भर में एक दूसरी फिल्म के चर्चे हैं, जिसने रिलीज के महज 3 दिन में 1300 करोड़ रुपये कमा लिए। इस फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। जानते हैं इस मूवी के बारे में।

PREV
14

Hollywood Movie Project Hail Mary: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आठवें दिन वर्ल्ड वाइड इस मूवी की कमाई 1000 करोड़ के पार चली गई है। लेकिन इस मूवी के रिलीज के एक दिन बाद ही पर्दे पर आई थी प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary) जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। इस मूवी ने रिलीज के महज 3 दिन में ही 1300 रुपए कमा डाले।

24

8वीं सबसे कमाई वाली मूवी बन गई हेल मेरी

रयान गोसलिंग की फिल्म हेल मेरी शानदार प्रदर्शन के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक पर काबिज हो गई। वहीं धुरंधर 2: द रिवेंज दूसरे नंबर पर वर्ल्ड वाइड काबिज है। प्रोजेक्ट हेल मेरी ने उत्तर अमेरिका में 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग की। यह फिल्म साल 2026 में दुनिया भर में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। बताया जा रहा कि जिस तरह से यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, वो टॉप 5 में शामिल हो जाएगी। इसे 'गॉट' की 174.4 मिलियन डॉलर की कमाई को पीछे छोड़ना होगा।

34

फिल्म की कहानी

Project Hail Mary एक अमेरिकी साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म है, जो एंडी वीर (Andy Weir) के 2021 के फेमस नोबल पर बेस्ड है। रयान गोसलिंग (Ryan Gosling) अभिनित मूवी डॉ. रीलैंड ग्रेस की जीवनी पर बनी है, जो एक अंतरिक्ष यान पर अकेले जागते हैं और उन्हें याद नहीं होता कि वे वहां कैसे पहुंचे। फिल्म को डायरेक्ट फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर (Phil Lord and Christopher Miller) की जोड़ी ने किया है।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 Day 8 Collection: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा पहले हफ्ते का हर रिकॉर्ड! बनी नं. 1 फिल्म

44

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

वहीं, धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई।

इसे भी पढ़ें: देश का इकलौता धुरंधर स्टार, जो बॉक्स ऑफिस दनादन दे चुका चार 1000 करोड़ी फ़िल्में!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories