लाइट्स, कैमरा और लव! विजय-रश्मिका से पहले शूटिंग करते-करते दिल हार बैठे ये 6 बॉलीवुड कपल्स

Published : Feb 26, 2026, 12:03 PM IST

Bollywood Real Life Couples: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर स्टार्स साथ काम करते-करते एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। विजय-रश्मिका की चर्चाओं से पहले भी कई सेलेब्स कपल ऐसे रहे हैं, जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत शूटिंग सेट से हुई और बाद में शादी तक पहुंची।

PREV
16
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेम कहानी भी फिल्म गुरु के सेट से शुरू हुई थी। ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस और चर्चित जोड़ी में से एक है। शादी से पहले दोनों के रिलेशन अलग-अलग सेलिब्रिटीज से थे, लेकिन गुरु फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। इसके बाद 2007 में दोनों ने शादी की, दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। 

और पढ़ें- Virosh Wedding News: विजय-रश्मिका बने दूल्हा-दुल्हन, तेलुगु रीति-रिवाज से की शादी

26
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं। आज भी दोनों का रोमांस ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी शुरू हुई है। उनकी पहली मुलाकात तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी। वहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। 9 साल तक एक-दूसरे को साइलेंटली डेट करने के बाद 2012 में दोनों ने शादी की। आज दोनों दो बेटों के पेरेंट्स हैं।

36
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के स्टार कपल माने जाते हैं, जिन्होंने साल 2018 में इटली में शादी की थी। लेकिन उनकी लव स्टोरी के शुरुआत संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी। दरअसल, दोनों ने साल 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बनी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली, अब ये पावर कपल एक बेटी के पैरेंट भी है।

46
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी बॉलीवुड के क्यूट कपल माने जाते हैं, जिन्होंने 2023 में शादी की। दोनों को फिल्म शेरशाह के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था, इस फिल्म के बाद दोनों की पर्सनल लाइफ पूरी तरह से बदल गई, आज दोनों एक बेटी के पैरेंट भी है।

56
सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के रॉयल कपल माने जाते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में नजर आती है। दोनों की मुलाकात टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी की। फैंस करीना और सैफ को सैफीना नाम से बुलाते हैं, दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं।

66
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट वैसे तो शुरुआत से ही रणबीर कपूर की फैन रही थी, लेकिन दोनों की मुलाकात ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई, जहां दोनों को एक दूसरे से सच्चा प्यार हो गया। रणबीर जिनका नाम आलिया से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने भी आलिया को अपना सब कुछ दिया। दोनों एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। 2022 में दोनों ने शादी कर लिया, अब दोनों की एक बेटी राहा कपूर भी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories