रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर आते ही पौराणिक फिल्मों की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 60-70 के दशक में एक एक्टर ऐसा भी हुआ, जिसने ना सिर्फ राम, कृष्ण, बल्कि पर्दे पर रावण का रोल भी किया। खास बात यह है कि सभी किरदार कई बार निभाए।
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुआ। इसके जरिए पहली बार भगवान राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर की झलक ऑडियंस को दिखाई गई। इस फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी, हनुमान के रोल में सनी देओल, रावण के रोल में यश और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे दिखाई देंगे।
26
वो एक्टर, जो कर चुका राम और रावण दोनों का रोल
'रामायणम्' की चर्चा के बीच हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में, जिसने पर्दे पर राम और रावण दोनों का रोल किया है। वह भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार। इससे भी खास बात यह है कि इस एक्टर ने कम से कम 17 बार भगवान कृष्ण का रोल भी किया है। हम बात कर रहे हैं तेलुगु सिनेना के दिग्गज एक्टर रहे दिवंगत एनटी रामा राव की, जो सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एडिटर भी थे।
NTR ने कई फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की छवि को पर्दे पर उतारा। उनकी भगवान राम के किरदार वाली 5 फ़िल्में इस प्रकार हैं: -
लव कुश (1963)
रामदासु (1964)
श्री कृष्ण सत्य (1971)
श्री रामांजनेय युद्धम (1975)
श्री राम पट्टाभिषेकम (1978)
46
इन फिल्मों में रावण बने एनटीआर, कुछ में डबल रोल
NTR ने रावण का किरदार भी कई फिल्मों में निभाया। रावण की भूमिका वाली उनकी कुछ फ़िल्में इस प्रकार हैं:-
भूकैलास (1958)
सीता राम कल्याणम (1961)
श्री कृष्ण सत्य (1971)
श्री राम पट्टाभिषेकम (1978)
ब्रह्मर्षि विश्वामित्र' (1991)
खास बात है कि‘श्री कृष्ण सत्य’ और ‘श्री राम पट्टाभिषेकम’ में उन्होंने राम और रावण दोनों का रोल एक साथ निभाया, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।
NTR ने ‘श्री कृष्ण सत्य’ में राम, रावण और भगवान कृष्ण तीनों किरदार निभाए। यह कारनामा उनसे पहले या उनके बाद आज तक किसी भी एक्टर ने नहीं दोहराया। इसके अलावा ‘श्री राम पट्टाभिषेकम’ और ‘ब्रह्मर्षि विश्वामित्र’ में उन्होंने डायरेक्शन, राइटिंग और एडिटिंग भी खुद की।
66
पोते Jr. NTR ने भी निभाया राम, बनी पहचान
एनटीआर के पोते Jr NTR ने 1991 में ‘ब्रह्मर्षि विश्वामित्र’ में बाल कलाकार के रूप में भरत का रोल निभाया। इसके बाद 1997 में ‘रामायणम्’ (बाल रामायण) में भगवान राम का किरदार निभाया, जिसमें 3000 से ज्यादा चाइल्ड आर्टिस्ट थे और कोई वयस्क कलाकार नहीं था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म) और 2 नंदी अवॉर्ड मिले।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।