रणबीर कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही चर्चा तेज हो गई है। इस टीजर पर रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में सीता का रोल कर चुकीं दीपिका चिखलिया का रिएक्शन सामने आया है। जानिए 'रामायण' का टीजर देख क्या बोलीं दीपिका चिखलिया...
Ramayana Teaser पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन वायरल
गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ। इसे सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, 1980 के दशक के पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने भी रिएक्ट किया है और उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।
25
'रामायण' का टीजर देखने के बाद क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?
दीपिका चिखलिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "मैंने टीजर देख लिया है और ग्रैंड है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है।अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं, यह बहुत खूबसूरत लग रही है, इसमें कोई शक नहीं। "
'आदिपुरुष' की करी थी दीपिका चिखलिया ने खुलकर आलोचना
दीपिका चिखलिया के के बयान से साफ़ हो रहा है कि अभी तक बार-बार 'रामायण' पर बेस्ड प्रोजेक्ट्स से निराशा जताती आ रही इस एक्ट्रेस का ह्रदय परिवर्तन हो गया है। जून 2024 में उन्होंने एक बयान में 'रामायण' फिल्म पर कहा था, “सच कहूं तो बार-बार रामायण बनाने से मैं निराश हूं। मुझे नहीं लगता कि इसे बार-बार बनाना चाहिए। हर बार लोग इसमें कुछ नया जोड़ने की कोशिश करते हैं और कहानी बिगड़ जाती है।” उन्होंने खुलकर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' की आलोचना की थी।
45
दशकों बाद भी सीता के नाम से फेमस हैं दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो के लगभग हर कलाकार की पहचान उनके किरदारों के रूप में ही हो गई थी। फिर चाहे राम का रोल करने वाले अरुण गोविल हों, सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया हों, लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी हों, हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह हों या फिर रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी। खासकर अरुण, गोविल, दीपिका चिखलिया और दारा सिंह को तो लोग असल भगवान समझकर पूजा तक करने लगे थे।
नितेश तिवारी के निर्देशन वाली 'रामायण' की स्टार कास्ट बेहद भारी भरकम है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, यश रावण, अरुण गोविल दशरथ की भूमिका दिखाई देंगे। कई अन्य बड़े कलाकार भी फिल्म से जुड़े हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।