Shahid Kapoor की वो आखिरी 5 फिल्में, ऐसा रहा था BO पर हाल-चौंका देगी कमाई

Published : Feb 15, 2026, 10:00 AM IST

शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म ओ रोमियो रिलीज हो गई है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी मौके पर आपको शाहिद की आखिरी 5 फिल्में और उनका कलेक्शन कैसा रहा, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

PREV
15
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू

शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू 2018 में रिलीज हुई एक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन नारायण सिंह ने किया था। इसमें शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर, यामी गौतम और दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म ने 56 करोड़ कमाए औ इसका बजट 45 करोड़ था। ये फिल्म फ्लॉप रही।

25
फिल्म कबीर सिंह

2019 में आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी थे। ये वांगा की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) की रीमेक थी। इसमें शाहिद के साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 379 करोड़ कमाए थे। मूवी सुपरहिट रही।

ये भी पढ़ें... O Romeo Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म का दूसरे दिन धमाका, देखें टोटल कलेक्शन

35
फिल्म जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 2022 में आई एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जिसे गौतम तिन्ननुरी ने लिखा और निर्देशित किया था। ये 2019 में आई इसी नाम की तेलुगु फिल्म का रीमेक थी। इसमें शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर लीड रोल में थे। फिल्म का बजट 80 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 27.9 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही थी। 

45
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

2024 में आई शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन और लेखन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया था। इसमें शाहिद के साथ कृति सेनन लीड रोल में थी। इसका बजट 75 करोड़ था और इसने 133.64 करोड़ की कमाई थी। फिल्म एवरेज रही थी।

55
फिल्म देवा

शाहिद कपूर की देवा 2025 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया था। इसमें शाहिद के साथ पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी लीड रोल में थे। ये एंड्रयूज की 2013 में आई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस पर बेस्ड थी। फिल्म को 50 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 51.73 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये डिजास्टर रही थी।

ये भी पढ़ें... Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories