
धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 20 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन तमिल, तेलुगु और हिंदी—तीनों भाषाओं में दर्शक मिले। फिल्म ने भारत में 15करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि शनिवार और रविवार के लिए भी टिकटों की बिक्री अच्छी चल रही है। ऐसे में अब सबकी नजरें फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक, 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 17.70 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹20.55 करोड़ रुपए रहा। पहले दिन फिल्म के कुल 6,581 शोज रखे गए थे। भाषा के हिसाब से देखें तो तमिल वर्जन ने 3,980 शोज में 13.35 करोड़ रुपए नेट कमाए। तेलुगु वर्जन ने 1,612 शोज में 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हिंदी वर्जन ने 989 शोज के जरिए 35 लाख रुपए कमाए।
'ओम' ने पहले दिन विदेशों से लगभग 11 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 31.55 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है।
फिल्म की वीकेंड बुकिंग भी अच्छी नजर आ रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन के लिए अब तक करीब 3.85 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग 6.09 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जबकि ब्लॉक सीटों के बिना यह आंकड़ा 5.27 करोड़ रुपए है। ये टिकट 6,138 शोज के लिए बिके हैं।
वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार के लिए भी करीब 3.31 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। रविवार की एडवांस बुकिंग ब्लॉक सीटों के साथ 4.97 करोड़ और इनके बिना 4.15 करोड़ रुपए बताई गई है। इससे फिल्म के पहले वीकेंड को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष पलानीवेल के किरदार में हैं, जबकि ममूटी बर्मा कार्तिकेयन उर्फ सिया की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी एएसपी नित्या रेड्डी और श्रीलीला रोजा के किरदार में नजर आती हैं। इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, इंद्रन्स और संजय स्वरूप भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी कई किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक बड़े संघर्ष के बीच आपस में जुड़ती है। फिल्म को 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसका रनटाइम 2 घंटे 58 मिनट है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।