O.M. Collection Day 2: दूसरे दिन भी छाई धनुष-ममूटी की फिल्म, कमा डाले इतने करोड़

Published : Nov 21, 2026, 08:10 PM IST
OM Day 2 Box Office Collection

सार

धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की 'O.M: Operation Mole' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है।

O.M: Operation Mole Box Office Collection: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म 'O.M: Operation Mole' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। तीन बड़े सितारों की मौजूदगी वाली इस एक्शन क्राइम थ्रिलर को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी। फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। खास बात यह है कि तमिल वर्जन से इसे सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है, जबकि हिंदी में इसकी रफ्तार कुछ धीमी है। दूसरी तरफ, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है।

O.M ने दूसरे दिन कितनी कमाई की

  • राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी 'O.M: Operation Mole' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को शाम 7 बजे तक भारत में लगभग ₹9.80 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
  • Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, यह कमाई 4,893 शोज से आई है। फिल्म का पहले दिन का इंडिया नेट कलेक्शन ₹17.70 करोड़ था।
  • दूसरे दिन के कारोबार के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹25.97 करोड़ बताया गया है। हालांकि, पहले और दूसरे दिन के आंकड़ों को जोड़ने पर भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹27.90 करोड़ पहुंच गया है।वहीं ग्रॉस कलेक्शन 32.56 करोड़ रुपए हो गया है।

O.M ने किस भाषा से की सबसे ज्यादा कमाई

  • दूसरे दिन फिल्म के तमिल वर्जन ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। इसने 2,850 शोज से ₹7.28 करोड़ नेट कमाए। वहीं तेलुगु वर्जन ने 1,245 शोज से ₹2.22 करोड़ का कारोबार किया। हिंदी वर्जन की कमाई 798 शोज से ₹30 लाख रही।
  • इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तमिल मार्केट में मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड में तेलुगु और हिंदी वर्जन की कमाई में कितना सुधार होता है।

O.M की वर्ल्डवाइड कमाई

  • 20 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर विदेशी बाजारों से ₹11 करोड़ की कमाई की थी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹31.55 करोड़ तक पहुंच गया था।
  • दूसरे दिन के विदेशों के आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। लेकिन भारत में हुई कमाई मिलाने के बाद ही इसकी दुनियाभर में कमाई 43.56 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Dhanush Mammootty O.M Movie: एक्टिंग की तारीफ, कहानी पर सवाल

  • 'O.M: Operation Mole' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कई लोगों ने धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
  • खास तौर पर ममूटी का डांस सीक्वेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खास पसंद नहीं आए। यानी स्टारकास्ट और कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म हर दर्शक को प्रभावित नहीं कर पा रही है।
  • फिल्म में ममूटी, धनुष और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, रेणु देसाई और इंद्रन्स भी शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दामाद KL Rahul के धमाकेदार शतक पर गदगद हुए सुनील शेट्टी, लिखी ऐसी बात कि वायरल हो गई पोस्ट!
रवि किशन ने अक्षय कुमार को सिखाया अपना हुक-स्टेप, बिहारी ब्रैड पिट पर फिदा हुए खिलाड़ी कुमार