Ramayana Collection Day 17: 'रामायण' के 900 करोड़ पक्के! 'बाहुबली' का रिकॉर्ड टूटना तय

Published : Nov 21, 2026, 07:27 PM IST
Ramayana Day 17 Box Office Collection

सार

रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर ₹900 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है। फिल्म यह रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' से भी कम दिनों में बनाकर नया इतिहास रच सकती है।

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर एक ऐसे आंकड़े पर है, जिसे छूना हर फिल्म के बस की बात नहीं। फिल्म भारत में ₹900 करोड़ नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। और 17वें दिन इस आंकड़े को पार कर 'बाहुबली 2'का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है।

17वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?

  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण पार्ट 1' ने 17वें दिन यानी रिलीज के तीसरे शनिवार को शाम 7 बजे तक लगभग 17.22 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
  • भाषा के हिसाब से देखें तो इसके हिंदी वर्जन ने 13.97 करोड़ रुपए, तमिल वर्जन ने 1.51 करोड़ रुपए, कन्नड़ वर्जन ने 1.19 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 55 लाख रुपए की कमाई की है।
  • फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 896.72 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,071.27 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फाइनल आंकड़ा आने तक यह आसानी से नेट कलेक्शन के मामले में 900 करोड़ के करीब पहुंचती दिख रही है।

भारत में कमाई का 900 करोड़ क्लब

  • भारत में ₹900 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करना बेहद मुश्किल रहा है। अब तक सिर्फ तीन भारतीय फिल्में इस क्लब में शामिल हो पाई हैं। इनमें एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' शामिल हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों फिल्मों को पहले से ही एक सफल फ्रेंचाइजी का फायदा मिला था। दर्शकों के बीच इनके अगले पार्ट को लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी। वहीं 'रामायण: पार्ट 1' भी अब इसी एलीट क्लब में जगह बनाने की दहलीज पर है।

प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड टूटने के करीब

  • ₹900 करोड़ क्लब में पहुंचने के साथ ही 'रामायण: पार्ट 1' के सामने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 'बाहुबली 2' ने साल 2017 में 19 दिन में यह मुकाम हासिल किया था।
  • अब रणबीर कपूर की फिल्म उससे कम दिनों में इस आंकड़े तक पहुंच सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, 'पुष्पा 2: द रूल' ने 11 दिनों में और 'धुरंधर 2' ने 14 दिनों में ₹900 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया था।
  • 'रामायण: पार्ट 1' के 17वें दिन यह उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यह 'बाहुबली 2' से पहले इस क्लब में पहुंचने वाली फिल्म बन जाएगी।

तीसरे हफ्ते में 'रामायण' की कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी

  • फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार ग्रोथ दिखाई थी। 15 नवंबर, रविवार को इसका कलेक्शन करीब ₹75 करोड़ रहा। लेकिन सोमवार को कमाई में लगभग 57 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म ने ₹32 करोड़ कमाए।
  • इसके बाद तीसरे हफ्ते में भी कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। Sacnilk के मुताबिक, 19 नवंबर यानी 15वें दिन फिल्म ने ₹19.35 करोड़ का कारोबार किया। वहीं 20 नवंबर, शुक्रवार को 16वें दिन इसकी कमाई ₹16.30 करोड़ रही।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salman Khan New Song: 60 की उम्र में सलमान का जबरदस्त डांस, 'मदिरापान' में दिखा 'जग घूमेया' वाला अंदाज
Bigg Boss से सलमान खान को हटाने कई स्टार्स ने चली थी चाल! पहली बार खुला शो का सबसे बड़ा राज!