OTT Release This Week: पूरे वीक मनोरंजन का मेला, आ रही 8 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में-सीरीज

Published : May 05, 2026, 04:11 PM IST

इस वीक यानी 5 से 10 मई के बीच ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है। इनमें क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस के साथ रोमांटिक और एक्शन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेगी। इन्हें डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। 

PREV
19
OTT पर इस वीक क्या-क्या खास

ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफार्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए, पढ़ते पूरी डिटेल...

29
वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर रिचर्ड मैडेन के साथ पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 से कमबैक कर रही हैं। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 मई से देखा जा सकता है।

39
फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी

तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी को सिनेमाघरों में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब ये तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इसे प्राइम वीडियो पर 6 मई से देख सकेंगे।

49
वेब सीरीज द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक 2

द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक एक डेनिश क्राइम सीरीज है जो स्पाई नाया थुलिन और मार्क हेस के रीयूनियन पर फोकस्ड है। इसे 7 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

59
फिल्म डकैत

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म डकैत थिएटर में जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। इसे 8 मई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

69
फिल्म वाझा 2

सिनेमाघरों के बाद मलयालम फिल्म वाझा 2 अब ओटीटी पर धमाका करने आ रही है। इसे 8 मई से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसकी कहानी चार दोस्तों की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है।

79
वेब सीरीज लुखे

वेब सीरीज लुखे एक म्यूजिकल क्राइम सस्पेंस सीरीज है जिसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी और किंग लीड रोल में हैं। ये सीरीज को 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

89
फिल्म भरतनाट्यम 2

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम मलयालम भाषा की एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर सीक्वल फिल्म है, जिसमें साइजू कुरुप लीड रोल में हैं। कृष्णदास मुरली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 8 मई से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

99
वेब सीरीज थैंक यू नेक्स्ट सीजन 3

थैंक यू नेक्स्ट सीजन 3 एक तुर्की रोमांटिक ड्रामा है। इसमें लाइफ, प्यार और सेल्फ डिसकवरी को लेकर स्ट्रगल दिखाया गया है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 8 मई से देख सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories