OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का, ‘पूजा मेरी जान’, ‘ओह माय डॉग’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Published : Sep 29, 2026, 09:05 AM ISTUpdated : Sep 29, 2026, 09:06 AM IST

29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। मृणाल ठाकुर की ‘पूजा मेरी जान’, ‘ओह माय डॉग’, ‘दुपहिया सीजन 2’ और ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट’ प्रमुख रिलीज हैं। आइए एक नजर डालते हैं मूवी और सीरीज की लिस्ट पर।

PREV
18

सितंबर का आखिरी हफ्ता और अक्टूबर की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाली है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की लंबी लिस्ट आ रही है। इनमें क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस, स्पोर्ट्स ड्रामा और एनिमेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक शामिल हैं। अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर पर नई फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते की ये रिलीज आपके वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

28

‘मेन लड़ेगा’ (Main Ladega)

  • रिलीज डेट: 30 सितंबर
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

‘मेन लड़ेगा’ (Main Ladega) एक बॉक्सिंग ड्रामा है, जिसमें एक युवा खिलाड़ी मुश्किल दौर से निकलकर खुद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश करता है। फिल्म में आकाश प्रताप सिंह लीड रोल में हैं और उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। निर्देशन गौरव राणा ने किया है।

38

‘पंथडिक्कम’ (Panthadikkam)

  • रिलीज डेट: 30 सितंबर
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5

यह स्पोर्ट्स डॉक्यूसीरीज केरल में फुटबॉल के जुनून और वहां की लोकल स्पोर्ट्स कल्चर पर केंद्रित है। इसे अभिनेता मम्मूट्टी ने नैरेट किया है और कहानी विशाख पेराम्ब्रा की यात्रा के जरिए आगे बढ़ती है।

और पढ़ें:'राम सिर्फ एक रोल नहीं, जिम्मेदारी'...अरुण गोविल के मुरीद हुए रणबीर कपूर, कही ये बड़ी बात

48

‘लेगो वन पीस’ (LEGO One Piece)

  • रिलीज डेट: 29 सितंबर
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

‘वन पीस’ (One Piece) के फैंस के लिए इस हफ्ते एक खास एनिमेटेड स्पेशल आ रहा है। ‘लेगो वन पीस’ (LEGO One Piece) दो हिस्सों वाला स्पेशल है, जिसमें स्ट्रॉ हैट्स की कहानी को LEGO अंदाज में दिखाया गया है।

58

‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan)

  • रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की ‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan) क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। कहानी पूजा नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द है, जिसकी जिंदगी एक रिश्ते से जुड़े घटनाक्रम के बाद बदल जाती है। हुमा कुरैशी फिल्म में वकील सना का किरदार निभा रही हैं।

और पढ़ें: October 2026 OTT Releases: ‘दुपहिया 2’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, अक्टूबर में OTT पर आएंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

68

‘रोमांचकम’ (Romanchakam)

  • रिलीज डेट: 1 अक्टूबर
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

‘रोमांचकम’ एक रोमांटिक कॉमेडी है। कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डेटिंग ऐप से जुड़ी है, जिसकी जिंदगी एक रहस्यमय ऑनलाइन कनेक्शन के बाद बदलने लगती है। फिल्म में सुमंत प्रभास और अनंतिका सानिलकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम होगी।

78

‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog)

रिलीज डेट: 1 अक्टूबर

प्लेटफॉर्म: Netflix

पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा स्टारर ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) इंसान और कुत्ते के बीच के रिश्ते पर आधारित कहानी है। फिल्म में दो अलग-अलग घटनाएं धीरे-धीरे एक रहस्य से जुड़ती नजर आती हैं।

88

‘दुपहिया सीजन 2’ (Dupahiya Season 2)

  • रिलीज डेट: 1 अक्टूबर
  • प्लेटफॉर्म: Prime Video

‘दुपहिया’ (Dupahiya) का दूसरा सीजन फिर से काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी लेकर लौट रहा है। इस बार भी गांव में नई परेशानियां और मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी। गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव और भुवन अरोड़ा समेत पुरानी कास्ट वापस है, जबकि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की नई एंट्री हुई है।

एक नजर में OTT रिलीज

  • ‘लेगो वन पीस’ (LEGO One Piece)-29 सितंबर-Netflix
  • ‘मेन लड़ेगा’ (Main Ladega)-30 सितंबर-JioHotstar
  • ‘पंथडिक्कम’ (Panthadikkam)-30 सितंबर-ZEE5
  • ‘लीस्ट एलिजिबल बैचलर’ (Least Eligible Bachelor)-30 सितंबर-ETV Win
  • ‘दुपहिया सीजन 2’ (Dupahiya Season 2)-1 अक्टूबर-Prime Video
  • ‘रोमांचकम’ (Romanchakam)-1 अक्टूबर-Netflix
  • ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog)-1 अक्टूबर-Netflix
  • ‘पूजा मेरी जान’ (Pooja Meri Jaan)-2 अक्टूबर-ZEE5
  • ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट’ (Bethlehem Kudumba Unit)-2 अक्टूबर-JioHotstar
  • ‘#लव’ (#Love)-2 अक्टूबर-Netflix

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories