
अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए काफी कुछ खास आने वाला है। 14 अगस्त 2026 को Netflix, ZEE5 और Lionsgate Play जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 5 नई फिल्में और शोज रिलीज हो रहे हैं। इनमें कंगना रनौत की मेडिकल ड्रामा फिल्म से लेकर शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी तक शामिल है।
कंगना रनौत स्टारर ‘भारत भाग्य विधाता’ 14 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज होगी। मनोज टपाड़िया के निर्देशन में बनी यह मेडिकल ड्रामा फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बैकग्राउंड पर बेस्ड है। कहानी मुंबई के Cama & Albless Hospital के डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों के साहस को दिखाती है। हमले के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों की सुरक्षा के लिए एंट्रेंस को बैरिकेड किया और मुश्किल सिचुएशन में उनकी जान बचाने की कोशिश की। फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी नजर आएंगी।
Netflix की ‘Don't Say Good Luck’ एक इमोशनल कहानी है। फिल्म में सनी सैंडलर 15 साल की सोफी का किरदार निभा रही हैं, जो स्कूल के म्यूजिकल में लीड रोल हासिल करती है। अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि की खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि उसे पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर वापस आ गया है। इसके बाद सोफी को अपनी टीनएज, स्टेज परफॉर्मेंस और परिवार की मुश्किल सिचुएशन के बीच बैलेंस बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ता है।
रोमांस और कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘कॉकटेल 2' (Cocktail 2) खास हो सकती है। यह 2012 में आई फिल्म ‘Cocktail’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और शादी के दबाव से बचने के लिए सिसिली पहुंचते हैं। वहां उनकी मुलाकात दिया की बिंदास दोस्त एली से होती है। दिया, कुणाल की वफादारी परखने के लिए एली से उसके साथ फ्लर्ट करने को कहती है, लेकिन यह खेल धीरे-धीरे एक अलग ही मोड़ ले लेता है।
‘आखिरी सवाल' (Aakhri Sawal) एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी रिसर्च स्कॉलर विक्की हेगड़े की है, जिसकी RSS पर लिखी गई थीसिस उसके प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी रिजेक्ट कर देते हैं। शुरुआत में यह विवाद अकादमिक मतभेद जैसा लगता है, लेकिन बाद में मामला नेशनल लेबल पर चर्चा में आ जाता है। विक्की अपने प्रोफेसर से कुछ विवादित ऐतिहासिक सवाल पूछता है और दोनों के बीच बहस तेज होती जाती है।
Netflix की ‘Umthetho’ एक क्राइम-ड्रामा कहानी है। इसमें म्बाली द्लामिनी को पता चलता है कि उसका भाई मोसेस, जिसे वह काफी समय से मृत समझ रही थी, जिंदा है और अब एक खतरनाक जेल गैंग चला रहा है। जब उनका छोटा भाई भी एक खतरनाक सिंडिकेट के जाल में फंस जाता है, तो म्बाली अपने परिवार को बचाने के लिए मोसेस के गैंग में डबल एजेंट बनकर घुसने का फैसला करती है। इसके बाद कहानी में अपराध, परिवार और जोखिम का रोमांचक मेल देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: माही विज बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा? 'भाईजान' के दोस्त संग अफेयर की उड़ी थी अफवाह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।