माही विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जय भानुशाली से तलाक और नदीम नाज़ संग अफेयर की खबरों के बाद अब दावा है कि माही सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

माही विज टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ माही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2011 में उन्होंने टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी की थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी तारा है। इसके अलावा उन्होंने 2 बच्चों को गोद लिया है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में माही और जय ने अपने 14 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया, जिसके बाद फैंस काफी हैरान रह गए।

तलाक के बाद नदीम नाज से जुड़ा माही का नाम

माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबर सामने आने के बाद मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी दौरान माही का नाम सलमान खान के करीबी दोस्त नदीम नाज़ के साथ भी जोड़ा गया। दरअसल, तलाक के बाद माही ने नदीम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

माही ने अफेयर की खबर को गलत बताया

तस्वीर सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि, माही विज ने इन खबरों को गलत बताया था। एक्ट्रेस ने साफ किया था कि वह नदीम को लंबे समय से जानती हैं और उनका काफी सम्मान करती हैं। जय भानुशाली ने भी माही और नदीम के बीच अफेयर की खबरों को गलत बताया था।

और पढ़ें: समोसा और घी खाकर भी 68 की उम्र में Sunny Deol हैं फिट, जानें 'बंटवारा 1947' के एक्टर का जवां रहने का राज

अब बिग बॉस 20 में नजर आएंगी माही विज?

नदीम नाज़ के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आईं माही विज अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं।

सलमान खान का शो जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है और शो में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी लिस्ट में माही विज का नाम भी सामने आया है। हालांकि, माही विज के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने को लेकर अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर माही विज वाकई शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हुई चर्चाओं के बाद फैंस उन्हें बिग बॉस के घर में देखना काफी दिलचस्प मान सकते हैं।

और पढ़ें: SRK नहीं, ये है Bigg Boss 20 का करण-अर्जुन फंडा, सलमान खान पहली बार देंगे सेकेंड चांस