Bigg Boss 20 Karan Arjun Format Theme: सलमान खान ने शो के प्रोमो में 'करण अर्जुन' का जिक्र किया था, जिसके बाद फैंस ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। किसी को लगा कि शाहरुख खान ग्रैंड प्रीमियर में नजर आएंगे, लेकिन जानें क्या है इसका मतलब।

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस बार अपने फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। शो के पहले प्रोमो के बाद से ही फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड थे कि आखिर सलमान खान ने 'करण अर्जुन' का जिक्र क्यों किया। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद शाहरुख खान शो में नजर आएंगे या फिर पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी होगी। लेकिन अब सामने आई नई रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के बाद भी एक और मौका मिलेगा। यानी एक बार बाहर होने के बावजूद खिलाड़ी ट्रॉफी की रेस में बने रह सकते हैं।

क्या 'खतरों के खिलाड़ी' की तरह मिलेगा दूसरा मौका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का नया फॉर्मेट काफी हद तक 'खतरों के खिलाड़ी' की उस थीम से मिलता-जुलता माना जा रहा है, जिसमें कई बार कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के बाद वापसी का मौका दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो इस सीजन में हर कंटेस्टेंट को दो जिंदगी (Two Lives) मिल सकती हैं। यानी अगर कोई खिलाड़ी पहली बार एलिमिनेट होता है, तो उसका सफर तुरंत खत्म नहीं होगा। उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे 'Second Chance Format' कह रहे हैं।

और पढ़ें - सीता के ब्लाउज पर बवाल, आलिया भट्ट का क्यों आया नाम? शूर्पणखा का ट्यूब ब्लाउज भी ट्रोल, त्रेता युग में आखिर क्या था पहनावा?

दो हिस्सों में बंट सकता है बिग बॉस हाउस

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंटा हो सकता है। मुख्य घर से एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स सीधे बाहर नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें एक अलग सेक्शन में रखा जाएगा। वहां से वे कुछ टास्क या नियमों के जरिए दोबारा मेन हाउस में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस नए फॉर्मेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

'करण अर्जुन' ट्विस्ट का आखिर क्या मतलब है?

सलमान खान ने शो के प्रोमो में 'करण अर्जुन' का जिक्र किया था, जिसके बाद फैंस ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। किसी को लगा कि शाहरुख खान ग्रैंड प्रीमियर में नजर आएंगे, तो कुछ लोगों ने पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी की उम्मीद जताई। लेकिन अब माना जा रहा है कि 'करण अर्जुन' का इशारा पुनर्जन्म नहीं, बल्कि 'दूसरा मौका' (Second Chance) देने वाले नए गेमप्ले की ओर था।

क्या एक्स-कंटेस्टेंट्स की होगी वापसी?

शुरुआत में ऐसी अफवाहें थीं कि बिग बॉस 20 में पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे और सीजन की थीम 'Old Vs New' होगी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स में ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 'सेकेंड चांस' केवल मौजूदा कंटेस्टेंट्स के लिए होगा, न कि पुराने खिलाड़ियों की वापसी के लिए।

और पढ़ें - करीना कपूर की 20 साल पुरानी नाराजगी खत्म? भंसाली संग करेंगी फिल्म, ऐश्वर्या राय थी विवाद की वजह!

कब शुरू होगा Bigg Boss 20?

सलमान खान के होस्ट वाले Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। यह शो JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा, जबकि Colors TV पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैसू, सुनील पाल, मैक्सटर्न, दुष्यंत कुकरेजा और भाव्या सिंह जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

फैंस को मिलेगा पहले से अलग Bigg Boss

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एलिमिनेशन के बाद भी कंटेस्टेंट्स के पास ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। इससे गेम और भी ज्यादा रोमांचक बन सकता है, क्योंकि अब एक गलती के बाद भी खिलाड़ी के पास वापसी का रास्ता खुला रहेगा। हालांकि, इस नए फॉर्मेट को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर ऐसा होता है, तो बिग बॉस 20 अपने अब तक के सबसे अलग और रोमांचक सीजन के रूप में सामने आ सकता है।