इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर के बीच गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने उनके साथ हिरासत के दौरान की तस्वीर शेयर की और दिल वाले इमोजी के जरिए प्यार जताया।
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्हें देश छोड़ने का नोटिस मुंबई पुलिस ने दिया है। वहीं, इस मुश्किल वक्त में इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने उनपर प्यार लुटाया है। वहीं, आमिर खान के भांजे के सपोर्ट में किरण राव भी उतरीं हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस पर भड़ास निकाली है।
इमरान खान के साथ तस्वीर शेयर कर लेखा ने जताया प्यार
लेखा वॉशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान के साथ एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान की बताई जा रही है। इसमें दोनों पुलिस की हिरासत वाली वैन में नजर आ रहे हैं। लेखा ने तस्वीर के कैप्शन में ‘जस्ट’ लिखा और इसके साथ कई हार्ट इमोजी लगाए।
लेखा वाशिंगटन ने बताया कि 10 अक्टूबर को क्या हुआ था।
हिरासत में लिए जाने के बाद, लेखा ने इंस्टाग्राम पर घटना की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी कोई मांग नहीं है, हम किसी ऑर्गनाइजेशन का हिस्सा नहीं हैं, हम बस लोग हैं। इससे पहले कि वह अपनी बात पूरी कर पाते, एक तरफ से मीडिया के दबाव और लगातार तेज सीटी बजने से सब कुछ गड़बड़ हो गया।’ उन्होंने आगे लिखा,
'यूनिफॉर्म पहने कुछ लोगों ने जैन और मुझे पकड़ लिया, जिससे हमें चोटें आईं। उन्होंने हम सभी को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और फिर कुछ घंटों तक घुमाते रहे। उसके बाद, उन्होंने हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाने नहीं दिया।'
अच्छी बात यह है कि लेखा ने बताया, "मुंबई पुलिस बैलेंस की मिसाल रही है, मेरे पर्सनल अनुभव में, मैं उनकी बहुत तारीफ करती हूं। मैं सभी के लिए बराबरी और सम्मान में विश्वास करती हूं और किसी न किसी मोड़ पर हमें मिलकर सच बोलने के लिए अपनी आवाज उठानी होगी।'
किरण रावने इमरान खान के मामले पर क्या कहा?
किरण राव ने इमरान के खिलाफ उठाए गए कदम को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा,'वाह, अब मुंबई पुलिस?' बता दें कि किरण राव, आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर हैं।
और पढ़ें: Imran Khan Ex-Wife: कौन हैं इमरान खान की एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक? अब कहां हैं और क्या करती हैं?
आखिर इमरान खान को क्यों मिला भारत छोड़ने का नोटिस?
दरअसल, इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। इमरान के साथ लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। इसके बाद इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर आई। बता दें कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। यह कार्ड उन्हें भारत में रहने की सुविधा देता है, लेकिन इसके साथ कुछ कानूनी शर्तें भी लागू होती हैं।
और पढ़ें: इतने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं इमरान खान, एक मूवी के लिए लेते हैं 5 से 12 करोड़ रुपए






