- Home
- Entertainment
- इतने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं इमरान खान, एक मूवी के लिए लेते हैं 5 से 12 करोड़ रुपए
इतने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं इमरान खान, एक मूवी के लिए लेते हैं 5 से 12 करोड़ रुपए
सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। मुंबई की पुलि ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा है। आखिर इमरान खान कहां के नागरिक हैं और कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, आइए जानते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। आमिर खान के भांजे इमरान को यह नोटिस मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दिया गया है। इस खबर के बीच एक्टर के सिटीजनशिप, संपत्ति और करजत स्थिति उनके घर की चर्चा हो रही है।

अमेरिका के नागरिक हैं इमरान खान
इमरान खान भारत के नहीं बल्कि अमेरिका के नागरिक हैं। दरसअल उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था। इसलिए जन्म से ही उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है और वे भारत में बिना भारतीय नागरिकता के रहते आए हैं।
इमरान खान की नेटवर्थ
वैसे इमरान खान का नेटवर्थ को लेकर सटीक आंकड़े नहीं हैं। लेकिन कई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पास 127.5 करोड़ की संपत्ति हैं। एक्टर काफी वक्त तक पर्दे से दूर भी रहे, जिसकी वजह से उनके संपत्ति में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ।
कर्जत में इमरान का घर
मुंबई के शोर-शराबे से दूर इमरान ने कर्जत में अपना घर बनाया है। खूबसूरत लोकेशन में उनका घर है, जिसे कहा जाता है कि आमिर खान के भांजे इमरान ने इसे खुद सजाया है। इमरान ने इंस्टा पर अपने इस घर की झलक दिखाई थी।
एक फिल्म के लिए मिले थे 12 करोड़ रुपये
इमरान खान ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। दिसंबर 2025 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके करियर में किसी एक फिल्म के लिए मिला सबसे बड़ा मेहनताना 12 करोड़ रुपये था। इमरान के मुताबिक, उनकी शुरुआती कमाई और बाद की फीस में काफी अंतर आया था। फिल्म ‘किडनैप’ के लिए उन्हें करीब 5 लाख रुपये मिले थे, जबकि ‘जाने तू... या जाने ना’ की सफलता के बाद उनकी फीस कई करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें: Imran Khan: बचपन में माता-पिता से अलग, फिर 11 साल तक फिल्मों से दूर, क्या है इमरान की रियल कहानी
इमरान खान का फिल्मी करियर
इमरान खान ने 2008 में फिल्म ‘जाने तू... या जाने ना’ से बतौर लीड अभिनेता लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद वह ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘दिल्ली बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘एक मैं और एक तू’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ 2015 में आई थी, जिसमें उनके साथ कंगना रनौत थीं। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वह वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: इमरान खान के पास किस देश की नागरिकता? अगले 13 दिन में क्यों मिला भारत छोड़ने का अल्टीमेटम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।





