
ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ नया देखने का इंतजार करने वालों के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) की इस हफ्ते की लिस्ट काफी दिलचस्प है। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, हॉरर और थ्रिलर कंटेंट आने वाला है। इंडियन व्यूअर्स ‘अक्का’ और ‘ढिंढोरा’ जैसे नाम खास हो सकते हैं, जबकि हॉरर पसंद करने वालों के लिए ‘डेड-एंड जॉब’ और ‘बलारॉ: ब्लड आइलैंड’ जैसे ऑप्शन है।
‘फ्रेंड्स’ के चैंडलर बिंग के रूप में दुनियाभर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी की जिंदगी और करियर पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अभिनय सफर, निजी जिंदगी और उनसे जुड़े लोगों की यादों के जरिए उनकी विरासत को सामने लाने की कोशिश की गई है। मैथ्यू पेरी का निधन 2023 में हुआ था।
यूट्यूब पर लोकप्रिय हुए भुवन बाम के कॉमेडी शो ‘ढिंढोरा’ को Netflix पर देखने का मौका मिलेगा। BB Ki Vines की दुनिया से निकली इस सीरीज में टीटू मामा और उनका परिवार अपनी मजेदार हरकतों के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भुवन बाम डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने कॉमेडी किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं।
हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए यह फिलिपिनो सीरीज एक विकल्प है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लापता मां की तलाश में एक अनजान द्वीप पर पहुंचती है। वहां उसे परिवार से जुड़े रहस्यों और स्थानीय लोककथाओं का सामना करना पड़ता है। इस सीरीज में रहस्य के साथ डर का माहौल भी देखने को मिलेगा।
भारतीय कंटेंट की बात करें तो ‘अक्का’ इस हफ्ते की प्रमुख रिलीज में शामिल है। इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी 1985 के काल्पनिक राज्य पेरनुरु की पृष्ठभूमि में रची गई है, जहां महिला-प्रधान आपराधिक दुनिया पर नियंत्रण के लिए दो ताकतवर महिलाओं के बीच संघर्ष होता है। सीरीज में कीर्ति सुरेश रानी भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में हैं।
यह स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर दो ऐसे कपल की कहानी है, जो छुट्टियां बिताने के लिए एक-दूसरे के घर बदलने का फैसला करते हैं। शुरुआत में यह व्यवस्था उन्हें आरामदायक लगती है, लेकिन जल्द ही शक, धोखे और छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं। सीरीज में एम्मा एपलटन, फारेस फारेस, फ्रिडा गुस्टावसन और याकूब ऑफ्टेब्रो अहम भूमिकाओं में हैं।
साउथ कोरियाई अभिनेता ली जे-वूक की यह हॉरर सीरीज ऑफिस और नौकरी की दुनिया को डरावने अंदाज में पेश करती है। कहानी में एक ऐसी नौकरी दिखाई गई है, जहां काम पर जाना ही नहीं, बल्कि वहां से सुरक्षित लौटना भी चुनौती बन जाता है। हॉरर और कोरियन ड्रामा पसंद करने वाले दर्शक इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
दिवाली के मौके पर परिवार के साथ होने वाली गड़बड़ियों और रिश्तों के बीच तनाव को कॉमेडी के अंदाज में पेश करने वाली यह दक्षिण अफ्रीकी सीरीज फ्रेंचाइजी का नया हिस्सा है। इसमें रोजमेरी जिमू और काइल क्लार्क मुख्य भूमिकाओं में हैं।
परिवारों की मुलाकात, सांस्कृतिक टकराव और अजीब परिस्थितियां कहानी में हास्य पैदा करती हैं।
इस हफ्ते की भारतीय फिल्मों में ‘मीठे में क्या है’ भी शामिल है। कहानी दिवाली मनाने के लिए एक साथ जुटे बड़े परिवार की है, जहां पीढ़ियों के बीच मतभेद और पुराने मुद्दे सामने आने लगते हैं। फिल्म में ऋत्विक भौमिक और रोहिणी हट्टंगड़ी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा आयशा रजा और गौरव शर्मा भी कलाकारों में शामिल हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लव गिल का चरित्र हनन' पर स्काउट का पलटवार, सोशल मीडिया पर कही ये बात
Netflix US की लिस्ट में नवंबर के पहले दिन कई पुरानी फिल्में शामिल होने की योजना है। इनमें अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं।
और पढ़ें: रिकॉर्ड रेटिंग के बीच ‘Doctor X’ के एपिसोड 6 पर क्यों मचा विवाद? बंद करने की हो रही है मांग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।