
अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया और एंटरटनमेंट देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार होने वाली है। 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच नेटफ्लिक्स , जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इस लिस्ट में सुपरहीरो सीरीज 'लैंटर्न्स' (Lanterns) , अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और थलपति विजय की 'जना नायकन' (Jana Nayagan) जैसी चर्चित रिलीज शामिल है।
डीसी यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘लैंटर्न्स’ 17 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। कहानी में ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए भर्ती हुए जॉन स्टीवर्ट एक रहस्यमयी हत्या की जांच करते नजर आते हैं। सीरीज में काइल चैंडलर और एरॉन पियरे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज सुपरहीरो कहानी के साथ मर्डर मिस्ट्री और डिटेक्टिव ड्रामा का भी मिश्रण पेश करती है। यही वजह है कि डीसी फैंस के साथ-साथ थ्रिलर और रहस्य पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी यह सीरीज खास हो सकती है।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ भी इस हफ्ते OTT पर आने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई जाने-माने कलाकार नजर आते हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म की कहानी कॉमेडी, गलत पहचान और क्योटिक कंडीशन के इर्द-गिर्द घूमती है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी, इसलिए OTT रिलीज पर भी दर्शकों की नजर रहेगी।
थलपति विजय की ‘Jana Nayagan’ भी 21 अगस्त को OTT पर दस्तक देगी। फिल्म को अभिनेता के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इसमें विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं, जो राजनीतिक संघर्ष के बीच फंस जाता है। विजय के फैंस के लिए यह रिलीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद एक्टर का राजनीतिक सफर ज्यादा अहम होने वाला है।
और पढ़ें: आखिर क्यों ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का यश रखते थे खास ख्याल
Netflix की फेसम सीरीज ‘Outer Banks’ का पांचवां और आखिरी सीजन भी 20 अगस्त को रिलीज होगा। इस सीजन में कहानी एक बार फिर दोस्तों के ग्रुप और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर फोकस होगी।
Netflix पर 20 अगस्त को स्वीडिश क्राइम थ्रिलर ‘Blood Sacrifice’ रिलीज होगी। पांच एपिसोड वाली यह सीरीज एक जासूस की कहानी है, जो दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की जांच के दौरान अपने रिटायर्ड पिता की मदद लेता है। जांच के साथ दोनों के रिश्ते की पुरानी परतें भी खुलती हैं।
Netflix पर 19 अगस्त को ‘हियर द होल टाइम' (Here the Whole Time) रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक इंट्रोवर्ट टीन के इर्द-गिर्द घूमती है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उसका बचपन का क्रश उसी घर में रहने आ जाता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।
Netflix पर इस हफ्ते डॉक्यूमेंट्री ‘Freefall: A Reckoning for Boeing’ भी देखने को मिलेगी। इसमें बोइंग से जुड़े सुरक्षा विवादों और 737 Max हादसों के बाद सामने आए सवालों की पड़ताल की गई है।
एनीमेशन पसंद करने वालों के लिए ‘Toy Story 5’ भी इस सप्ताह की खास रिलीज में शामिल है। फिल्म में वुडी और बज लाइटईयर की दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चुनौती देखने को मिलेगी।
रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘Love Is Blind: UK Season 3’ भी इस हफ्ते Netflix पर रिलीज हो रहा है। शो में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर नए कंटेस्टेंट्स की जर्नी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें: Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' हुई हिट, 4 दिन में कूट डाले इतने करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।