हर महीने अमिताभ बच्चन घर बैठे कमाएंगे 33 लाख रुपए, जानें 'बिग बी' पर कैसे होगी पैसों की बारिश

Published : Aug 18, 2026, 07:37 AM IST
amitabh bachchan

सार

अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कमर्शियल बिल्डिंग की तीन मंजिलें 5 साल के लिए लीज पर दी हैं। इससे उन्हें हर महीने 33 लाख रुपये और कुल करीब 21.88 करोड़ रुपये किराया मिलेगा।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों में अपनी शानदार पारी के साथ-साथ रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने रियल एस्टेट में कई निवेश कर रखे हैं, जिनसे उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये का रिटर्न मिलता है। हाल ही में उनकी मुंबई स्थित एक कमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने अंधेरी वेस्ट की एक बिल्डिंग की तीन मंजिलें किराये पर दी हैं, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी।

अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की ऊपरी तीन मंजिलें न्यूट्रिशन ब्रांड TruNativ F&B Private Limited को लीज पर दी हैं। इस प्रॉपर्टी से अमिताभ बच्चन को हर महीने 33 लाख रुपये किराया मिलेगा। तीनों मंजिलों का कुल कारपेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फुट है। इस हिसाब से किराये की दर लगभग 392 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति महीने बैठती है।

5 साल में करीब 21.88 करोड़ रुपये की कमाई

यह लीज 5 साल के लिए की गई है और इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हुई है। समझौते के तहत पांच साल की अवधि में कुल किराया करीब 21.88 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। खास बात यह है कि किराये में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय की गई है। यानी आने वाले सालों में अमिताभ बच्चन की इस प्रॉपर्टी से होने वाली महीने की आमदनी बढ़ती जाएगी। लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट 7 अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था।

किरायेदार को मिलेंगी 9 पार्किंग की जगहें

इस कमर्शियल लीज में सिर्फ ऑफिस स्पेस ही शामिल नहीं है। समझौते के मुताबिक, TruNativ को बिल्डिंग में 9 गाड़ियों की पार्किंग के लिए विशेष जगहों का अधिकार भी दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए करीब 1.98 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है।

और पढ़ें: Sunny Deol का अधूरा रह गया बड़ा सपना, पिता धर्मेंद्र ने नहीं दी थी इजाजत

पहले भी कमर्शियल प्रॉपर्टी से कमाई कर चुके हैं बिग बी

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को लीज पर देकर उससे नियमित आमदनी हासिल की हो। इससे पहले 2023 में उन्होंने मुंबई की Lotus Signature बिल्डिंग में मौजूद चार ऑफिस यूनिट्स Warner Music Pvt Ltd को लीज पर दिए थे। उस डील से उन्हें कथित तौर पर 17.30 लाख रुपये प्रति महीने किराया मिलता है। यह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी और इसमें 12 डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल थे।

अयोध्या में भी बढ़ा रहे हैं रियल एस्टेट निवेश

अमिताभ बच्चन का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। अभिनेता ने अयोध्या में भी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। मार्च 2026 में उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह जमीन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से खरीदी गई थी।

और पढ़ें: 51 साल पुरानी 3 घंटे 24 मिनट की वो बॉलीवुड फिल्म, जिसे पूरी रात देखते रहे इटली के लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Batwara 1947 Collection Day 4: 4 दिन में सनी देओल की फीस भी न निकली, जानिए 'बंटवारा 1947' की कमाई
Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' हुई हिट, 4 दिन में कूट डाले इतने करोड़