Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, लेकिन रिपोर्टर ने चोरी से देखी, वायरल वीडियो देख लोगों ने लिए मजे

Published : Mar 21, 2026, 03:10 PM IST
Dhurandhar The Revenge IMAX release details

सार

रणवीर सिंह स्टारर स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पाकिस्तान में बैन है। बावजूद इसके इसे वहां छुप-छुप कर देखा जा रहा है।  एक रिपोर्टर चोरी से TV पर फिल्म देखता पकड़ा गया! रणवीर सिंह की फिल्म का पायरेटेड वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट फट पड़ा। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट है और पायरेसी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

धुरंधर: द रिवेंज को पाकिस्तान में बैन किया गया। लेकिन जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया! एक पाकिस्तानी रिपोर्टर खुलेआम TV पर फिल्म देखता नजर आया, वो भी पायरेटेड प्रिंट में। वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट हो गया। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के बाद अब इंटरनेट पर भी ‘तहलका मोड’ ऑन कर दिया है।

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने शेयर किया 'धुरंधर 2' देखते वीडियो

खालिद महमूद नाम के एक X यूजर ने खुद वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीवी पर फिल्म देखते नजर आया। स्क्रीन पर साफ दिख रहा था कि यह कैम प्रिंट है। उसने कैप्शन में लिखा, "लाहौर में धुरंधर 2 देख रहा हूं।" बस फिर क्या था। वीडियो इंडिया पहुंचा और बवाल शुरू हो गया! लोग इस वीडियो को लेकर जहां पायरेसी पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं रिपोर्टर का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 3 Advance Booking: ईद पर फूटा 'धुरंधर 2' का बम, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड!

वायरल वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट

पाकिस्तानी रिपोर्टर की पोस्ट देखने के बाद लोग उसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। मसलन एकल यूजर ने लिखा है, "टीवी स्क्रीन में क्रैक लग रहा है, लगता है टी20 मैच देख लिया था!" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "फिल्म इतनी जबरदस्त है कि पाकिस्तान में भी छुपकर देख रहे हैं!" एक यूजर ने लिखा है, "“आपकी कुर्बानी के लिए धन्यवाद सर… आप हमारे अनजान हीरो हो!" एक यूजर का कमेंट है, "पाकिस्तान में स्पाई के रूप में पहला दिन।" एक यूजर ने लिखा, "लाहौर में बैठकर पाकिस्तान की ही बर्बादी देख रहा है।" एक यूजर ने लिखा, "अच्छा टीवी भी नहीं है इन भिखारियों के पास।" एक यूजर का कमेंट है, "थूक कर चाटने की आदत गई नहीं अभी तक।" एक यूजर ने मजाकिया लहजा में पूछा, "कैसी लगी फिल्म?" एक यूजर का कमेंट है, "“एंजॉय करो… और रेटिंग देना मत भूलना!”

 

 

यह भी पढ़ें : Dhurandahr The Revenge ने ली 300 करोड़ क्लब में एंट्री, लगातार तोड़ रही 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड!

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर 2’ का कब्जा

धुरंधर: द रिवेंज सिर्फ विवादों में ही नहीं, कमाई में भी आगे है। फिल्म भारत में 250 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 350 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर.माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Day 3 Advance Booking: ईद पर फूटा 'धुरंधर 2' का बम, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड!
Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में काम कर क्यों पछता रही यह एक्ट्रेस? बयां किया दर्द