'Dhurandhar The Revenge को बैन करो', 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच किसने और क्यों उठाई मांग?

Published : Mar 21, 2026, 09:57 AM IST
waris pathan on Dhurandhar The Revenge

सार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ((All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) यानी AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने धुरंधर: द रिवेंज जैसी ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्मों पर बैन की मांग की है। उनका आरोप है कि ऐसी फिल्में मुसलमानों को विलेन दिखाकर नफरत फैलाती हैं और झूठ बेचकर कमाई करती हैं।

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता वारिस पठान ने फिल्म पर सीधा हमला बोलते हुए इसे ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं और इन्हें बैन किया जाना चाहिए। इससे पहले राम्या स्पंदना, प्रकाश राज और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी फिल्म की आलोचना कर चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

ऐसी बेकार प्रोपेगेंडा फिल्में नहीं देखता: वारिस पठान

मुंबई में ANI से बातचीत में वारिस पठान ने कहा, “मैं ऐसी बेतुकी, प्रोपेगेंडा फिल्में नहीं देखता जो सिर्फ झूठ फैलाती हैं। कुछ सस्ते लोग हैं जो थोड़े पैसे कमाने के लिए नफरत और झूठ फैलाते हैं। उन्हें कुछ और बनाना नहीं आता। ये लोग नोटबंदी जैसे असली मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सच्चाई सब जानते हैं कि लोग लाइन में खड़े थे।”

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!

वारिस पठान बोले- मुसलमानों को विलेन दिखाकर कमा रहे करोड़ों”

पठान ने आगे कहा, “ऐसी फिल्में मुसलमानों को विलेन दिखाकर करोड़ों कमा रही हैं। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाओ या असली इतिहास दिखाओ। लोगों को खुश करने के लिए फिल्म बनाओ, नफरत फैलाने के लिए नहीं। सरकार को ऐसी फिल्मों पर बैन लगाना चाहिए। एप्सटीन फाइल्स जैसे विषयों पर फिल्म बनाओ। अगर पाकिस्तान के खिलाफ बनाई है तो वहां दिखाओ, यहां क्यों माहौल खराब कर रहे हो?”

 

 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Dialogues: धुरंधर 2’ के 15 धांसू डायलॉग, जो थिएटर में बजवा रहे हैं सीटियां!

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी और स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस

धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसमें एक भारतीय जासूस पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन को खत्म करने जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्रीमियर से लेकर अब तक तीन दिन में भारत में लगभग 226.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 330 करोड़ रुपए हो चुका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!
'धुरंधर 2 खुला प्रोपेगैंडा, BJP के प्रचारक हैं डायरेक्टर', किसने दिया इतना बड़ा बयान...