- Home
- Entertainment
- Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!
Dhurandhar The Revenge के बाद अर्जुन रामपाल को मिली नई फिल्म, अब इस मूवी में बनेंगे खतरनाक विलेन!
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में खतरनाक विलेन बनकर छाए अर्जुन रामपाल अब एक और बड़े प्रोजेक्ट में एंट्री कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ पर बन रही मेगा फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं।

‘धुरंधर 2’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका
Dhurandhar: The Revenge में ISI मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल ने ठंडे दिमाग वाले खतरनाक ISI मास्टरमाइंड का किरदार निभाया, जो 26/11 जैसे आतंकी हमलों से जुड़ा दिखाया गया है। उनके इस नेगेटिव रोल को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली है और अब इसी के बाद उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट चर्चा में है।
‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ फिल्म में विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन रामपाल जल्द ही The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj में मेन विलेन के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन रामपाल का यह रोल फिल्म के बड़े टकराव को और दमदार बनाएगा।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Dialogues: धुरंधर 2’ के 15 धांसू डायलॉग, जो थिएटर में बजवा रहे हैं सीटियां!
'छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म की कहानी और स्केल कैसा होगा?
‘The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj’ एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म बताई जा रही है, जो शिवाजी महाराज के साहस, रणनीति और विरासत को बड़े स्तर पर पेश करेगी। यह फिल्म उस योद्धा की कहानी दिखाएगी, जिसने तमाम मुश्किलों के बावजूद साम्राज्यवादी ताकतों को चुनौती देकर इतिहास में अपनी जगह बनाई।
'छत्रपति शिवाजी महाराज' की स्टारकास्ट और डायरेक्शन
इस फिल्म में 'दिल्ली क्राइम' जैसी सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं और इसे इसी साल के सेकंड हाफ में फ्लोर पर ले जाया जाएगा। यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा, जिसमें बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Bade Sahab: कौन है वो एक्टर, जो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में बना दाऊद इब्राहिम?
'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अर्जुन रामपाल 'धुरंधर 2' के बाद 'द प्राइड ऑफ़ भारत : छत्रपति शिवाजी महाराज' के अलावा अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ 'ओ साथी रे', में दिखाई देंगे। उनकी लाइनअप में ‘3 मंकीज’, ‘पेंटहाउस’, ‘पंजाब 95’, 'ब्लाइंड गेम’ और ‘बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगांव’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।