41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान, TIFF में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Published : Sep 13, 2026, 03:33 PM IST

पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की। TIFF 2026 में भी उन्होंने साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। यहां देखें कुछ सुंदर तस्वीरें और वीडियो।

PREV
15

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। 41 साल की अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। माहिरा की यह प्रेग्नेंसी उनके दूसरे पति और बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ पहला बच्चा है। अभिनेत्री पहले से एक बेटे की मां हैं।

25

सफेद गाउन में दिखाया बेबी बंप

माहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद मैटरनिटी गाउन में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इस खुशखबरी के साथ अभिनेत्री ने जिंदगी और ऊपरवाले की योजना का जिक्र करते हुए भावुक संदेश भी लिखा। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं।

35

TIFF में भी दिखा बेबी बंप

माहिरा खान हाल ही में Toronto International Film Festival (TIFF) 2026 में पहुंची थीं। यह फेस्टिवल में उनका डेब्यू था। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। वह खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।

45

24 की उम्र में बनी थीं पहली बार मां

माहिरा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि 24 साल की उम्र में जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब अनुभव काफी अलग था। उस समय वह इस सफर को लेकर ज्यादा उत्साहित थीं और चीजों को सहजता से ले रही थीं। वहीं, 41 की उम्र में दूसरी प्रेग्नेंसी उन्हें शारीरिक और भावनात्मक तौर पर अलग अनुभव हो रही है। अभिनेत्री ने बताया कि इस बार उन्हें कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उनका शरीर उन्हें वह करने की इजाजत नहीं देता, जो वह करना चाहती हैं।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...

55

पहले से एक बेटे की मां हैं माहिरा

माहिरा खान का पहला बच्चा बेटा अजलान है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था। अजलान उनके पहले पति अली अस्करी के साथ शादी से है। माहिरा और अली की शादी 2007 में हुई थी और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद माहिरा ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

और पढ़ें: ‘राका’ में दीपिका पादुकोण की रक्षक बनेंगी रश्मिका मंदाना! अल्लू अर्जुन की फिल्म में होगा खास रोल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories