
पति किसी दूसरी लड़की की तरफ आंख उठाकर भी देख ले तो पत्नियों का खून खौल जाता है। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं, जिनका कहना है कि मर्द दूसरी शादी कर सकते हैं और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान की एक्ट्रेस शमीन खान ने शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो ज्यादातर महिलाओं को शायद ही पसंद आए। शमीन का मानना है कि एक मर्द का दो शादियां करना गलत नहीं है। उनके इस बयान पर अब हंगामा मचा हुआ है।
एक पॉडकास्ट में जब शमीन खान से दूसरी शादी पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा, "पहली बीवी को नहीं छोड़ना चाहिए। वो आपके वंश को आगे बढ़ाती है। इसलिए पहली पत्नी को छोड़ना गलत है।" जब एंकर ने पूछा कि क्या वो दूसरी शादी के लिए राजी हैं, तो शमीन ने कहा, "अगर कोई औरत 40 साल से ऊपर की हो गई है और उसका पति रिश्ते से नाखुश है, तो मुझे लगता है कि उसे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए।"
शमीन ने आगे कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन मर्द को अपनी पहली पत्नी से इजाजत लेने के बाद ही दोबारा शादी करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वो शादी के बाहर किसी भी तरह के अफेयर को सही नहीं मानतीं।
पॉडकास्ट का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग शमीन खान को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "शादी कोई मजाक नहीं, एक जिम्मेदारी है।" एक और यूजर ने सवाल किया, "अगर औरत अपने पति को पसंद न करे तो उसे क्या करना चाहिए?" वहीं एक यूजर ने तो गुस्से में यहां तक लिख दिया कि ऐसा बयान देने के लिए शमीन खान को जेल में डाल देना चाहिए।
30 साल की शमीन खान पाकिस्तान की एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। 2019 में उन्होंने फिल्म 'गम' (Gumm) से डेब्यू किया था। इसके अलावा, वो 'गोहर-ए-नायाब', 'हिना की खुशबू', 'धड़कन', 'भरोसा प्यार तेरा' और 'खुदा और मोहब्बत 3' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।