TOXIC Update: क्या इसलिए एक बार फिर टली यश की टॉक्सिक, नई रिलीज डेट पर सस्पेंस

Published : Apr 29, 2026, 12:40 PM IST
yash most awaited film toxic postponed again makers will announced new release date soon

सार

यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक पर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो झटका देने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को दोबारा पोस्टपोन कर दिया है। यश ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है। फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। जानते हैं आखिर क्यों मेकर्स ने पोस्टपोन की फिल्म की रिलीज... 

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है। लगातार इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स भी सामने आ रही है। इसी बीच एक और झटका देने वाली नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म टॉक्सिक जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, उसे फिर पोस्टपोन र दिया गया है। फिल्म मेकर्स के साथ यश ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी है। इस खबर के बाद से फैन्स का दिल टूट गया है।

क्यों दोबारा पोस्टपोन हुई यश की फिल्म टॉक्सिक

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन एन मौके पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म की नई रिलीज 4 जून बताई गई थी लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज फिर आगे बढ़ गई है। इसकी घोषणा खुद यश और फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी कर की है। मेकर्स एक बयान जारी कर लिखा कि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसे बाद में ऐसी डेट पर रिलीज किया जाएगा जो इसके ग्लोबल रिलीज के हिसाब से होगी। मेकर्स ने कहा कि सिनेमाकॉन में फिल्म को मिले रिस्पॉन्स ने टीम के विश्वास को और मजबूत किया कि इसको ग्लोबल लेवल पर पूरी क्षमता तक पहुंचना चाहिए। निर्माता ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और कोलाबोरेशन को अंतिम रूप दे रहे हैं और जल्द ही इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यश ने पोस्ट शेयर कर लिखा- कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ। टॉक्सिक का सफर कुछ ऐसा ही रहा है। कुछ समय पहले सिनेमाकॉन में फिल्म पेश की गई थी और वहां मिले रिस्पॉन्स ने हमें यकीन दिला कि हमारी फिल्म दुनियाभर में रिलीज होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार

 

अब कब रिलीज होगी टॉक्सिक

यश ने बताया कि टॉक्सिक पूरी हो चुकी है और इसको दुनिया भर में रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमें थोड़ा वक्त चाहिए। ये फिल्म पहले 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नहीं होगी। हम जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। बता दें कि ये एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायणन और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले किया है। यश इस फिल्म में लीड रोल हैं, जबकि नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, डेरेल डिसिल्वा साल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, बीट्रिज टौफेनबैक, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गेदर लीडल रोल में है। 800 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में यश का डबल रोल देखने मिलेगा।

ये भी पढ़ें... OTT New Release: धमाकेदार होगा पूरा वीक, आ रही 9 एक्शन-हॉरर-कॉमेडी फिल्में-सीरीज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Aamir Khan ने सालों बाद बताई दोनों पत्नियों रीना-किरण से तलाक की वजह
Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार