इब्राहिम अली खान से अलग हुई पलक तिवारी? जानें साथ होने वाला शूट क्यों टला

Published : Oct 30, 2026, 04:54 PM IST

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप की खबर 30 अक्टूबर को सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल से ज्यादा की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए हैं और साथ होने वाले शूट भी टल गए हैं।

PREV
15

बॉलीवुड में पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की नजदीकियों की चर्चा काफी समय से होती रही है। दोनों को कई बार साथ देखा गया और उनकी छुट्टियों से लेकर पब्लिक अपीयरेंस तक सुर्खियों में रहे। अब खबर है कि करीब तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

25

किसने लिया ब्रेकअप का फैसला?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अलग होने की पहल इब्राहिम की तरफ से हुई। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

35

साथ होने वाले शूट भी हुए कैंसिल?

बताया जा रहा है कि पलक और इब्राहिम को साथ लेकर जिन शूट की योजना बनाई गई थी, उन्हें या तो रद्द कर दिया गया है या फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि, इन शूट से जुड़े प्रोजेक्ट्स और उन्हें टालने की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों कलाकारों ने भी इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा है।

45

हाल ही में रणथंभौर में साथ दिखे थे दोनों

इस कथित ब्रेकअप की खबर ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि इसी महीने पलक और इब्राहिम को राजस्थान के रणथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान साथ देखा गया था। इससे पहले भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए थे।

और पढ़ें: क्या इब्राहिम अली खान के प्यार में है पलक तिवारी? पिता राजा चौधरी ने कही ये बड़ी बात

55

2022 में शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को लेकर पहली बार 2022 में चर्चा शुरू हुई थी। उस समय दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ निकलते हुए देखा गया था। पलक कैमरों से बचने की कोशिश करती नजर आई थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।

और पढ़ें: श्वेता तिवारी की क्यों टूटी दोनों शादी? The Traitors 2 में टीवी की 'प्रेरणा' ने किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories