पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों पर पहली बार पिता राजा चौधरी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी किसके साथ डेट कर रही है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उससे कोई लेना-देना नहीं। मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं।

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी का नाम लंबे समय से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चाएं तेज हो जाती हैं। हालांकि, पलक और इब्राहिम ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है। इस बीच पहली बार पलक के पिता राजा चौधरी ने इन अफवाहों पर अपनी रिएक्शन दी है।

इब्राहिम संग डेटिंग की खबरों पर क्या बोले राजा चौधरी?

हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, 'इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे साथ हैं या नहीं? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह किसी जंगल में अकेले तो नहीं रह रही है कि यह कोई बड़ी बात हो।'

'श्वेता तिवारी से पूछिए'

राजा चौधरी ने आगे कहा कि इस मामले में उनकी बजाय पलक की मां श्वेता तिवारी बेहतर जवाब दे सकती हैं। उन्होंने कहा,

 'हर पिता के लिए सबसे अहम बात यही होती है कि बेटी के साथ उसका रिश्ता बना रहे। बेहतर होगा कि आप उसकी मां से पूछें कि वह इस स्थिति को किस तरह महसूस करती हैं।'

'मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं'

बातचीत के दौरान राजा चौधरी का एक बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा, 'मैं तो बस बायोलॉजिकल पिता हूं, मुझे यही बताया गया था। मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। आप मुझसे क्या उम्मीद करते हैं कि मैं कैसा महसूस करूं?" उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा मिल रही है।

पलक और राजा चौधरी के रिश्ते में है दूरी

बता दें कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी का काफी पहले तलाक हो चुका है। तलाक के बाद पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ ही रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक और उनके पिता के रिश्ते में लंबे समय से दूरी बनी हुई है।

पलक-इब्राहिम की डेटिंग की चर्चा क्यों होती रहती है?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। हाल ही में दोनों एक थिएटर के बाहर साथ स्पॉट हुए थे, जहां वे फिल्म देखने पहुंचे थे। इसके अलावा कई बार दोनों को एक ही कार में सफर करते हुए भी देखा गया है। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं। वहीं, पलक की मां श्वेता तिवारी ने भी इस रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है।

और पढ़ें: Palak Tiwari ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी,क्या है इब्राहिम अली खान से कनेक्शन?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की वर्कप्रोफाइल

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द वर्जिन ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आईं और कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं, इब्राहिम अली खान ने करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके अलावा वह 'सरज़मीन' में भी दिखाई दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: 'श्वेता तिवारी का कसौटी जिंदगी के एक्टर संग था अफेयर'- पहले पति राजा चौधरी के शॉकिंग दावे