करीना कपूर-सैफ अली खान की शादी में बर्तन धोने वाला शख्स कैसे बना 'पंचायत' का दामाद?

Published : Sep 10, 2026, 09:36 AM IST
aasif khan

सार

‘पंचायत’ के दामाद जी यानी आसिफ खान ने एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने से पहले होटल में बर्तन तक धोए। सैफ-करीना की शादी वाले होटल में भी उन्होंने काम किया था। अब वह बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं।

‘गजब बेइज्जती है यार!’ ये डायलॉग सुनते ही अगर आपके दिमाग में ‘पंचायत’ के गणेश यानी दामाद जी का चेहरा घूम जाता है, तो आप अकेले नहीं हैं। वेब सीरीज में अपने छोटे से किरदार से आसिफ खान ने ऐसा असर छोड़ा कि उनका यह डायलॉग आज भी सोशल मीडिया मीम्स का हिस्सा बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले आसिफ की असली जिंदगी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। आजकल आसिफ खान ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ रहे हैं और उनकी पहचान सिर्फ ‘पंचायत’ के दामाद जी तक सीमित नहीं है। उन्होंने ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और ‘जामताड़ा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

होटल में बर्तन धोने तक का काम किया

आसिफ खान की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़े। उन्होंने मुंबई में होटल में वेटर और किचन हेल्प के तौर पर भी काम किया। 'बिग बॉस 20' में आसिफ ने खुद बताया था कि वह उस होटल की किचन में बर्तन धोते थे, जहां सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हुई थी। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी। आसिफ ने एक इंटरव्यू में उस दौर को याद करते हुए बताया था कि वह उस समय होटल में काम कर रहे थे। उन्होंने वहां पर बर्तन भी धोएं हैं।

पिता की मौत के बाद बढ़ गई मुश्किलें

आसिफ खान का जन्म राजस्थान के निम्बाहेड़ा में हुआ। कम उम्र से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। लेकिन साल 2008 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके सामने आ गईं। इसके बाद उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ छोटे-मोटे काम भी करने पड़े। मुंबई पहुंचने के बाद भी चीजें आसान नहीं थीं। एक्टिंग में काम पाने के लिए उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। एक ऑडिशन में उन्हें यह तक सुनना पड़ा कि वह ‘हीरो मटेरियल’ नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और थिएटर से जुड़े रहे।

‘मिर्जापुर’ और ‘पंचायत’ ने बदली पहचान

आसिफ खान को धीरे-धीरे वेब सीरीज में काम मिलने लगा। उन्होंने ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित के भाई बाबर, ‘जामताड़ा’, ‘पाताल लोक’ और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम किया। लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान मिली TVF की ‘पंचायत’ से। ‘पंचायत’ में उनका गणेश का किरदार यानी ‘दामाद जी’ भले ही स्क्रीन टाइम के मामले में बड़ा नहीं था, लेकिन उनके डायलॉग और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। खासकर ‘गजब बेइज्जती है यार!’ वाला डायलॉग इतना वायरल हुआ।

और पढ़ें: Lust Stories 3 Trailer Video: 'हसीनाएं जलती नहीं..पिघलती हैं', लस्ट स्टोरी 3 का ट्रेलर है जानलेवा

अब ‘बिग बॉस 20’ में दिखा रहे हैं अपना असली अंदाज

लंबे समय तक फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के बाद अब आसिफ खान ने रियलिटी टीवी का रुख किया है। वह सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि आसिफ ने पहले ‘बिग बॉस’ में जाने से इनकार किया था। 2024 के एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह शो उनके टेस्ट का नहीं है। लेकिन अब उन्होंने शो का हिस्सा बनकर सबको चौंका दिया है। आसिफ का कहना है कि जिंदगी की मुश्किलों के सामने रियलिटी शो की चुनौतियां कुछ भी नहीं हैं।

और पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस में 4 फीमेल कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा पहले हफ्ते बाहर?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Box Office Day 15: धीमी रफ्तार फिर भी टॉक्सिक ने कमाया ₹339 करोड़, जानें 15वें दिन की कमाई
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 6वें दिन भी मचाया भौकाल, बुधवार को कमाएं इतने करोड़, फिल्म पहुंचा 150 करोड़ के करीब