‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका आप्टे समेत कई सितारे प्यार, चाहत और रिश्तों की उलझी कहानियां लेकर लौटे हैं। फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर 9 सितंबर को आउट हो गया। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि एक बार फिर से प्यार, अट्रैक्शन, रिश्तों और इच्छाओं की अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी में अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, विजय वर्मा, अली फजल और अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। मूवी में चार अलग-अलग कहानियां दिखाइ जाएंगी।

चार कहानियों में दिखेगा प्यार और रिश्तों का अलग रंग

'लस्ट स्टोरीज 3' किसी एक कहानी पर बेस्ड नहीं है, बल्कि इसमें चार अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। इनका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है। ट्रेलर में शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों से लेकर अट्रैक्शन, चाहत और रिश्तों में पैदा होने वाली उलझनों तक को अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया है।

अदिति राव हैदरी का दमदार अंदाज

ट्रेलर की शुरुआत अदिति राव हैदरी के किरदार से जुड़े एक प्रभावशाली डायलॉग से होती है। एक्ट्रेस बोलती है, 'काश दुनिया का हर मर्द ये जान सकता कि हम हसीनाएं लाइट का बल्ब नहीं, हम मोम की गुड़िया हैं, हम जलते नहीं पिघलते हैं।' अदिति ने यह महिलाओं की इछाओं और इमोशनल को लेकर कहा। अदिति के साथ उनके रियल लाइफ के पति सिद्धार्थ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

और पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर आया, क्या इस बार तब्बू ले पाएगी अजय देवगन से बदला?

राधिका आप्टे और कोंकणा की जोड़ी भी दिखाएगी अलग कहानी

राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा भी ट्रेलर में अपने-अपने अंदाज में नजर आती हैं। दोनों के बीच एक मजेदार बातचीत भी देखने को मिलती है। वहीं राधिका मदान और अली फजल की कहानी में शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी परेशानियां नजर आती हैं। विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और गुरफतेह पीरजादा भी इस एंथोलॉजी का हिस्सा हैं। यहां देखें ट्रेलर-

YouTube video player

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

'लस्ट स्टोरीज 3' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यह एंथोलॉजी फिल्म 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी फ्रेंचाइजी प्यार और रिश्तों को पारंपरिक नजरिए से अलग हटकर पेश करने वाली है।

और पढ़ें: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के 8 दमदार डायलॉग्स, अजय देवगन के आखिरी वाला कर देगा रोंगटे खड़े