
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने मंच पर सरेआम अक्षरा सिंह से मांगी मांग कर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। उन्होंने ना सिर्फ भोजपुरी अदाकारा को बाबू-बेटा बोला, बल्कि माफी मांगते हुए कहा कि वो बहुत जल्द दोबारा नजर आएंगे। पवन के इस कदम को लेकर भोजपुरी अदाकारा स्मृति सिन्हा ने तीखा रिएक्शन दिया है।
उन्होंने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि पत्नी के साथ रिश्ते में विवाद के बीच दूसरी महिला का नाम मंच से लेना कितना सही है। स्मृति ने अपनी बात रखते हुए रावण का उदाहरण दिया और महिलाओं के सम्मान की बात कही।
स्मृति सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा, “पत्नी को सताओ, प्रेमिका को सहलाओ और भोजपुरी का शेर कहलाओ। वाह रे पावर!” इसके बाद उन्होंने दशहरे का जिक्र करते हुए रावण की कहानी से अपनी बात जोड़ी। स्मृति ने कहा कि रावण ने पत्नी के होते हुए दूसरी महिला पर गलत नजर डाली थी और माता सीता का हरण किया था। इसी के तहत उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी ऐसे व्यवहार पर सवाल उठाए।
उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि कुछ लोग पत्नी के होते हुए सार्वजनिक मंचों से दूसरी महिलाओं के नाम लेते हैं। स्मृति ने इसे गलत बताते हुए महिलाओं को ऐसे व्यवहार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की बात कही। ये
स्मृति सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक आयोजनों में लोगों को गाने और अपनी कला दिखाने के लिए मंच दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग निजी बातों के लिए ऐसे मंच का इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक, मंच से महिलाओं को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां उचित नहीं हैं। स्मृति इससे पहले भी पवन सिंह की आलोचना कर चुकी हैं। उनके पुराने बयानों पर भी विवाद हुआ था। फिलहाल, इस ताजा बयान पर पवन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
और पढ़ें: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं काजल राघवानी, 'राइज एंड फॉल 2' में बताई दिल की बात
पवन सिंह ने मुंगेर में दुर्गा महोत्सव के दौरान मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी किसी बात से अक्षरा के माता-पिता को बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं। पवन ने अक्षरा को 'बाबू' और 'बेटा' कहकर संबोधित किया। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि दोनों कलाकार जल्द ही फिर साथ नजर आ सकते हैं।
और पढ़ें: 'अक्षरा सिंह तो मेरा बाबू है', दुर्गा पूजा के भरे इवेंट में पवन सिंह ने कही दिल की बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।