
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और कुंडा विधायक राजा भैया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कुंडा में आयोजित राम कथा के मंच पर पवन सिंह को बोलने के लिए माइक दिया गया, लेकिन वह कुछ कह पाते, उससे पहले ही राजा भैया ने उनसे माइक वापस ले लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए। वीडियो सामने आने के बाद किसी ने इसे मजेदार पल बताया, तो किसी ने राजा भैया के इस अंदाज पर सवाल उठाए। आखिर भरे मंच पर उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसकी वजह भी सामने आई है।
यह पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित राम कथा का है। कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। वायरल वीडियो में पवन सिंह मंच पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं। इसी दौरान राजा भैया उन्हें माइक थमाते हैं और सभा को संबोधित करने के लिए कहते हैं। लेकिन पवन सिंह कुछ बोल पाते, उससे पहले ही राजा भैया को कुछ याद आता है और वह तुरंत माइक वापस ले लेते हैं।
दरअसल, राजा भैया को याद आया कि परिचय देते समय वह धनंजय सिंह और एक अन्य व्यक्ति का नाम लेना भूल गए थे। माइक वापस लेकर उन्होंने मंच से इस चूक के लिए माफी मांगी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और यह भी कहा कि परिचय लिखने वाले व्यक्ति की भी इसमें कुछ जिम्मेदारी थी। यानी माइक वापस लेने के पीछे कोई विवाद नहीं, बल्कि छूटे हुए नामों का जिक्र करना वजह थी।
वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “पावर स्टार के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब पावर की मुलाकात सुपरपावर से होती है।” वहीं, एक यूजर ने राजा भैया का बचाव करते हुए लिखा, “राजा भैया जी ने पवन भाई से माइक लेते समय भी सम्मान दिखाया और वापस देते हुए भी कह रहे थे कि आप आगे बोलिए। भैया जी बहुत सुलझे हुए हैं, बात का गलत मतलब मत निकालिए।”
इस तरह के अपमान किसी के साथ न हो, पवार स्टार का सब पवार खत्म हो गया।
जैसे ही राजा भैया ने पवन सिंह को माइक थमाया...
पवन सिंह के एक शब्द बोलते ही राजा भैया ने वापस से माइन छीन लिया 😳
कैमरे के सामने माइक छीनते हुए राजा भैया की हरकत रिकार्ड हो गई
👇
#InternationalMensDay https://t.co/xiP3vESTYF
— MR _YADAV (@im_yadav5) November 19, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा, “पवन जी के साथ दो-तीन और लोग आए थे। राजा भैया जी उनके नाम लेना भूल गए थे, इसलिए जल्दी से माइक लेकर उनके नाम बताए, ताकि उन्हें बुरा न लगे। बात का बतंगड़ मत बनाइए और आपस में लड़वाइए मत। ठाकुरों में एकता और संगठन है।” कुछ यूजर्स ने तो वीडियो के एआई से बनाए जाने की आशंका भी जताई, हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम का वास्तविक वीडियो है।
इस वायरल वीडियो के बीच पवन सिंह अपनी अलग रह रही पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक की कानूनी लड़ाई को लेकर भी चर्चा में हैं। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद की कार्यवाही जारी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।